jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में MIC सदस्य पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने कट्टे की बट से सिर पर किए वार मप्र का मौसम :मप्र में बारिश-आंधी और आधे में भीषण गर्मी का अलर्ट राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष 3 मई 2026, देश प्रदेश की मुख्य खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ कंट्रोल रूम में लगी आग ने जलाए अहम दस्तावेज, जांच में जुटी पुलिस जबलपुर हादसा: दो दिन बाद खत्म हुआ सर्च ऑपरेशन, पिता-पुत्र के शव बरामद कहीं ढांचे तो कहीं कब्जे: नाले-नालियों की सफाई में आ रहीं कई अड़चनें लक्ष्मी गामड़ की पोस्ट पर बवाल, 'सामने वाले को थप्पड़ मारने वाला असिस्टेंट' की मांग से हड़कंप सोना 1.51 लाख के ऊपर स्थिर, चांदी में हल्की नरमी नरसिंहपुर : जंगल बचाने की मुहिम तेज, कई जगहों पर मिला अवैध कब्जा

डॉक्टर ने इलाज के बहाने क्लिनिक में 12 साल की लड़की से किया रेप, केस दर्ज

डॉक्टर उसे क्लीनिक में अंदर एक कमरे में ले गए और जहां डॉक्टर ने उसके साथ गंदा काम किया

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना गंगानगर क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग बच्ची से इलाज के दौरान डॉक्टर ने कथित तौर पर रेप किया। घटना के दो दिन बाद जब पीड़ित लड़की की मां ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी को बुखार, उल्टी और गले में दर्द की शिकायत थी। जिसके इलाज के लिए 11 सितम्बर को वह अपने मामा के साथ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गगन अग्रवाल के क्लीनिक पर गई थी।

- Install Android App -

पीड़िता क्लीनिक से लौटने के बाद वह घर बुरी अवस्था मे पहुंची और उसके गुप्तांगों में चोट के निशान थे। पीड़िता ने बाद में मां से अपनी आपबीती सुनाई कि इलाज के दौरान डॉक्टर उसे क्लीनिक में अंदर एक कमरे में ले गए और जहां डॉक्टर ने उसके साथ गंदा काम किया। इस के बाद में पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर इसकी एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक (देहात) एसपी केशव कुमार ने बताया कि दुष्कर्म की धाराओं, पोक्सो, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए संबंधित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। एसपी ने कहा कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के 161 के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।