ड्यूटी कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी बंदूक लेकर आए युवक ने पाइंट पर काम कर रहे कर्मचारियों को धमकाया
के के यदुवंशी सिवनी मालवा लॉक डाउन का पालन करवाने के लिए पुलिस प्रशासन के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारियों भी ड्यूटी कर रहे है। जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका द्वारा भी पाइंट पर कार्य किया जा रहा है। लेकिन पाइंट पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ओर प्रशासन कितने जवाबदारी निभा रहा है उसका उदाहरण होशंगाबाद जिले की सिवनी मालवा ग्राम नंदरवाड़ा में देखने को मिली। जहां लॉक डाउन का पालन करवाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को एक युवक ने पहले तो धमकाया और फिर बंदूक लाकर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पूरा घटनाक्रम इतनी तेजी से घटित हुआ कोई कुछ समझ पाता उसके पहले युवक पूरी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। अपना कर्तव्य निभाने ड्यूटी कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बंदूक अड़ाकर धमकी मिली। ग्राम नंदरवाड़ा में आँगनवाड़ी कार्यकर्ता बसु गार्गव ड्यूटी पर तैनात थी तभी एक युवक वाहन लेकर निकलने लगा जिस पर उक्त कार्यकर्ता के द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया जिस पर उक्त युवक गाली गलौच करता हुआ निकल गया वही जाने के थोड़ी देर बाद बन्दूक लेकर वापस आया।
सभी कार्यकर्ता घबरा गई। थाना सिवनी मालवा में सूचना दी गई महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी रामकुमार का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार सेवा कर रही है। प्रशासन व शासन को उनकी सुरक्षा का इंतजाम भी करना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी शेख आवेश पिता शेख सईद निवासी सोमलवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है।