ब्रेकिंग
हरदा: उपभोक्ता आयोग का आदेश: 7 किसानों को बैंकों द्वारा दिये जाऐंगे फसल बीमा राशि के 2.50 लाख रूपये टिमरनी :मूंग खरीदी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी व्यापारियों से किसानों को मूंग के उच... सभी बच्चों का स्कूल में प्रवेश दिलाएं, कोई भी बच्चा स्कूल जाने से न छूटे: कलेक्टर श्री जैन ने शिक्षा... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे टिमरनी: आदिवासी सरपंच ने कलेक्टर से लगाई गुहार मुझसे बिच्छापुर के पूर्व सरपंच फर्जी काम कराने का बना... हरदा : आदिवासी परिवार के लोग जबरन खेत में कब्जा करने की कर रहे कोशिश, पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर को शिका... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं भोपाल: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के पांच आरोपी को पुलिस ने लिए रिमांड पर! पांचो आरोपियो के बैंक खातों ... अयोध्या श्रीराम मंदिर के शिखर पर स्थापित किया स्वर्ण कलश! मंदिर के स्वर्ण कलश की आभा से दमका क्षेत्र हरदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती की योजना बना रहे थे। 6 बदमाश, 3 पकड़ाए ,3 अंधेरे का फायदा उठाकर...

ड्रग्स के नशे में युवती के साथ गैंगरेप, दो गिरफ्तार

पुलिस ने जिन 2 लड़कों को गिरफ्तार किया है उन्होंने ड्रग्स ली हुई थी

Rajasthan News: अलवर जिले में एक युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। 4 लड़कों ने भिवाड़ी बाईपास पर स्थित एक फ्लैट के अंदर इस कृत्य को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार लड़की दिल्ली से आई है और वह भिवाड़ी में कई सालों किरए से रह रही थी। पुलिस को जैसे ही इस मामले की सूचना मिली तो जांच के दौरान ही लड़की के कमरे में चार लड़के मौजूद मिले।

इनमें से दो लड़कों को पुलिस धर दबोचा वहीं दो लड़के पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने जिन 2 लड़कों को गिरफ्तार किया है उन्होंने ड्रग्स ली हुई थी। नशे की हालत में होने के कारण वह पुलिस को देखकर भाग नहीं पाए।

- Install Android App -

पुलिस ने पीड़ित लड़की व दोनों ही आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया हुआ है। पुलिस के अनुसार लड़की ने भी ड्रग्स लिया हुआ था। फिलहाल तीनों का उपचार अस्पताल में जारी है। तीनों के ब्लड सैंपल भी लिए गए हैं।

आईपीएस सुजीत शंकर के अनुसार किसी व्यक्ति ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि ऐवलोन रॉयल पार्क सोसाइटी में कुछ लड़कों के द्वारा एक लड़की का गैंगरेप किया गया है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करने मौके पर पहुंची पुलिस को सोसाइटी के फ्लैट में एक लड़की और चार लड़के मौजूद मिले।

पुलिस ने अजीत उर्फ साहिल 22, और सोनू 34 को हिरासत में ले लिया। लड़की का अस्पताल ले जाकर मेडिकल करवा लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।