jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

ततैया के काटने पर हुई युवती की मौत पर परिजनों ने की उचित कार्यवाही की मांग

मकड़ाई समाचार हरदा। शहर के नर्सिंग होम में एक युवती की मौत पर परिजनों ने नाराजगी जताई और इलाज के दौरान हुई लापरवाही से युवती की मौत का आरोप लगाया। इसकी शिकायत सोमवार कोे छीपाबड़ थाने में की गई। मामला ग्राम पोखरनी की लवली वैष्णव का है। जिसे 28 अेगस्त की दोपहर को ततैया ने काट लिया था। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया लाया गया जहां डा़ आरके विश्वकर्मा ने ने प्राथमिक उपचार कर हरदा रिफर किया। जिला अस्पताल में भर्ती कराया फिर लवली को डा.मनीष शर्मा के घर चेकअप कराया गया। जहां से भगवती नर्सिंग होम में भर्ती कराने को कहा गया। परिजनों ने  इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया ।इस कारण उसकी मौत हो गई। शिकायत करने वालो में ग्राम पोखरनी के सरपंच महिपाल पटेल,उपसरपंच बालकृष्ण बैरागी ,पंच कमलेश चौहान ,वेद भूषण दुबे भागवत सिह राजपूत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।परिजनो और ग्रामीणो ने शिकायत दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।