ब्रेकिंग
BIG Breaking News भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी मुंबई हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद की मौत की खबर अब भारत में 1200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली सुपरफास्ट ट्रेन दौड़ेगी- स्वदेशी तकनीक हाइपरलूप से आए... यूट्यूब पर सिखा चोरी का तरीका 22 साल के नदीम ने 20 चोरियां कर डेढ़ करोड़ का माल उड़ाया, चाय की दुकान... क्षेत्रवासियों व कांग्रेस जनों द्वारा धूमधाम से मनाया हरदा विधायक डॉ. दोगने का जन्मोत्सव, मां नर्मदा... हंडिया: बस स्टैंड चौराहा अतिक्रमण की चपेट में अब तो जाम की बन रही स्थिति , तहसीलदार और ग्राम पंचायत ... मऊगंज: ASI की हत्या, तहसीलदार के हाथ पैर तोड़े, घटना पर सीएम सख्त हमलावरो पर कठोर कार्रवाई के दिए आ... मप्र :  आसमान में छाये बादल मौसम में आया बदलाव, एक दर्जन जिलों में हो सकती है बारिश ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में आधी रात मे लगी आग : 150 से अधिक लोगो को बाहर निकाल कर बचाया एआर रहमान को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में किया भर्ती,  वकीलो के चक्काजाम के दौरान आम लोगो की भी हुई फजीहत! वकीलों ने टी आईं और उनके ड्राईवर को पीटा। वकीलों...

तमंचे वाली दुल्हनियां : शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने दरवाजे पर तमंचे से किया फायर, फिर…..?

पत्नी का घर में प्रवेश को यादगार बनाने के लिए उसने नया तरीका अपनाया

यूपी : शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन का स्वागत सत्कार आपने तो कई बार देखा होगा, लेकिन यूपी के आगरा में जिस तरह से दुल्हन विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची और फिर उसने यहां जो किया, उसे देखकर लोगों ने दांतो तले अंगुली दबा ली। दुल्हन के साथ उसका पति भी साथ में ही था। ससुराल की चौखट पर दुल्हन की इस हरकत पर उसके पति ने भी साथ दिया। दरअसल एक नई-नवेली दुल्हन शादी के बाद विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची थी।

- Install Android App -

जैसे ही दुल्हन ससुराल की चौखट पर पहुंची तो उसके पति ने अपनी पत्नी से तमंचा चलवाया। दुल्हन ने भी तमंचा हाथ में लेकर शौक से दनादन फायरिंग की। इस बीच किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब कार्रवाई की बात कह रही है।

मामला खंदौली के नाऊ सराय का है। जानकारी के अनुसार सोढ़ी नाम के युवक की तीन दिन पहले शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची तो प्रवेश से पहले दूल्हे ने अपनी पत्नी का घर में प्रवेश को यादगार बनाने के लिए उसने नया तरीका अपनाया। पति ने तमंचा मंगाया और नई नवेली दुल्हन के हाथ में थमा दिया।

इसके बाद पति ने नई नवेली पत्नी से फायर करने को कहा, हालांकि पति ने फायरिंग के दौरान पत्नी का हाथ पकड़ रखा था। इसके बाद हवाई फायर किया। इसके बाद दुल्हन को घर में प्रवेश दिलाया गया। यहां घर की अन्य महिलाओं ने दुल्हन का रीति-रिवाज के अनुसार उसका प्रवेश कराया।