jhankar
ब्रेकिंग
गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण

तहसीलदार ने किया टीकाकरण महाअभियान-2 में टीकाकरण सेंटरों का दौरा,

मकड़ाई समाचार हंडिया।बुधवार को तहसील क्षेत्र हंडिया में  टीकाकरण महाअभियान-2 प्रारंभ हुआ। हंडिया तहसीलदार डॉ.अर्चना शर्मा ने तहसील क्षेत्र हंडिया में टीकाकरण महाअभियान-2 में वैक्सिनेशन कार्य की प्रगति को देखने हेतु वैक्सिनेशन सेंटरों पर जाकर टीकाकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।तहसीलदार डॉ.शर्मा ने ग्रामीणों से चर्चा कर गांव में शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु ग्रामीणों को समझाइश दी एवं वैक्सीन लगवाने के बारे में वैक्सीन को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव में सुरक्षा कवच बताया।एवं ग्राम पंचायत सचिव,रोजगार सहायक,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका,आशाकार्यकर्ता व ग्राम कोटवारों को ग्रामों में टीकाकरण से शेष रहे लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने हेतु निर्देश दिए।तहसीलदार एबं राजस्व निरीक्षक संतोष पथोरिया बीएमओ डॉ पंकज कोटिया ने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से अनुरोध किया कि जिन लोगों ने खुद या उनकें परिवार या पड़ोस के 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के किसी सदस्य में अभी तक वैक्सीन का पहला या दूसरा डोज नहीं लगवाया है,तो वह कृपया वैक्सिनेशन सेंटर पर पहुंचकर वैक्सीन आवश्यक रूप से लगवायें। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए ग्राम में शत प्रतिशत टीकाकरण होना जरूरी है।इसलिए सभी ग्रामीण टीका अवश्य लगवाएं व अपने साथ अपने परिवार व गांव को कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षित रखे

- Install Android App -

हाथ की हथेली के पिछले हिस्से पर लगाई मोहर,,
टीकाकरण महा अभियान के चलते स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा शासन के निर्देशानुसार जिन लोगों को कोरोना वेक्सीन लगाई गई है उनके हाथ की हथेली के पिछले हिस्से पर एक टिक वाली एवं जिन्हें दूसरा डोज लगाया गया है उन पर दो टिकवाली मोहर लगाई गई