jhankar
ब्रेकिंग
अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

तीन पीढ़ियों से लोगो को खिला रहे उबलते तेल में हाथ डालकर निकालते मुंगौड़े

जबलपुर|गर्म खौलते तेल की एक बूंद भी शरीर में गिर जाए, तो सामने वाले की हालत खराब हो जाती है। लेकिन संस्कारधानी जबलपुर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र फुहारा बाजार में एक प्रतिष्ठान ऐसा भी है, जहां आश्चर्य किंतु सत्य की तर्ज पर प्रतिदिन खौलते तेल की कड़ाही में हाथ डालकर गर्मागर्म मुंगौड़े निकाले जाते हैं। इस प्रतिष्ठान का नाम है-देवा मुंगौड़े वाले। आज से 104 वर्ष पूर्व वर्ष 1918 में जबलपुर निवासी मूलचंद जैन के पुत्र कंछेदीलाल जैन ने इस प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया था। कालांतर में इसकी कमान देवेंद्र कुमार जैन उर्फ देवा के हाथों में आ गई, जिन्हें उनके गुरु बाबा प्यारेलाल दादा का विशेष आशीर्वाद मिला। फिर क्या था-वे कड़ाहे में उबलते तेल में हाथ डालकर मुंगौड़े निकालने में माहिर हो गए।देवा मंगौड़ा प्रतिष्ठान के शताब्दी वर्ष 2018 से दो वर्ष पूर्व ही देवा मुंगौड़ा वाले ने इस संसार को अलविदा कह दिया। हालांकि इससे पूर्व उन्होंने यह विशेष-कृपा अपने पुत्र अतुल जैन उर्फ अंकू को हस्तांतरित कर दी थी।