jhankar
ब्रेकिंग
हरदा / खिड़कीवाला : नन्हे कदमों ने बढ़ाया स्कूल की ओर सफर, आंगनवाड़ी बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में ... 25 जून 2026 गुरूवार देश -विदेश से समाचार की मुख्य झलकियां हंडिया : शहादत की याद में सजेंगे ताजिये, शाम 6 बजे होगा विसर्जन! चौपाटी और चाओड़ी पर युवाओं के हैरत... 25 जून 2026, गुरुवार – मध्य प्रदेश के मुख्य समाचार 1. MP में मानसून का कहर: 30 जिलों में बारिश-अलर्... MP में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय, 30 जिलों में बारिश-अलर्ट 25 जून 2026, गुरुवार – हरदा जिले का मौसम ☔ 25 जून 2026, गुरुवार – भारत का मौसम अपडेट 🌦️ 📅 25 जून 2026, गुरुवार का पंचांग और राशिफल बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू!

तेज करना है बच्चों का दिमाग तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

Brain Foods For Child : तनाव भरी जिंदगी में आजकल लोगों की मानसिक और शारीरिक सेहत पर काफी बुरा असर हो रहा है। वहीं बच्चों में भी मानसिक तनाव की स्थिति देखी जाने लगी है और पोषक तत्वों से भरपूर आहार न लेने के कारण बच्चों की मानसिक सेहत भी कमजोर हो रही है। ऐसे में यदि आप भी अपने बच्चे का दिमाग तेज करना चाहते हैं तो डाइट में कुछ ऐसे फूड शामिल करना चाहिए, जिससे बच्चे की स्मरण शक्ति मजबूत हो। यहां हम कुछ ऐसे ही फूड के बारे में बता रहे हैं जो बच्चों को रोज खाना चाहिए –

ग्रीन टी घटाती है शरीर से टॉक्सीन

ग्रीन टी सेहत और सुंदरता के लिए फायदेमंद साबित होती है। ग्रीन टी में विटामिन ए, बी, बी5, सी डी, ई, के, सेलेनियम, क्रोमियम, जिंक, कैफीन और मैगनीज पाए जाते हैं। ये मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित कई बीमारियों को कम करने में मददगार होती है। इसके अलावा ग्रीन टी शरीर से टॉक्सीन घटाने का भी काम करती है। ग्रीन टी में एल-थिएनाइन (L-theanine) एमिनो एसिड पाया जाता है, जो तनाक का कम करने में मददगार होता है।

- Install Android App -

टमाटर दिल और दिमाग दोनों के लिए लाभकारी

टमाटर दिल और दिमाग दोनों को स्वस्थ रहता है। टमाटर में अल्फा, बीटा, ल्यूटिन और लाइकोपीन कैरोटेनॉयड्स पाए जाते हैं, मन और मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होते हैं। रोज सुबह टमाटर का जूस पीने से भी स्मरण शक्ति बढ़ती है।

अनार का जूस पिएं

अनार में विटामिन-ए, सी, ई, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और खनिज पाए जाते हैं। अनार के सेवन से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है। महिलाओं को पीडियड्स के दौरान रक्तस्राव ज्यादा होता है तो अनार जरूर खाना चाहिए क्योंकि इससे शरीर में हीमोग्लोबीन की कमी नहीं होती है। रोजाना सुबह 250 मिलीग्राम अनार जूस के सेवन से दिमाग तेज होता है।