jhankar
ब्रेकिंग
हरदा / खिड़कीवाला : नन्हे कदमों ने बढ़ाया स्कूल की ओर सफर, आंगनवाड़ी बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में ... 25 जून 2026 गुरूवार देश -विदेश से समाचार की मुख्य झलकियां हंडिया : शहादत की याद में सजेंगे ताजिये, शाम 6 बजे होगा विसर्जन! चौपाटी और चाओड़ी पर युवाओं के हैरत... 25 जून 2026, गुरुवार – मध्य प्रदेश के मुख्य समाचार 1. MP में मानसून का कहर: 30 जिलों में बारिश-अलर्... MP में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय, 30 जिलों में बारिश-अलर्ट 25 जून 2026, गुरुवार – हरदा जिले का मौसम ☔ 25 जून 2026, गुरुवार – भारत का मौसम अपडेट 🌦️ 📅 25 जून 2026, गुरुवार का पंचांग और राशिफल बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू!

हरदा / खिड़कीवाला : नन्हे कदमों ने बढ़ाया स्कूल की ओर सफर, आंगनवाड़ी बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में कराया गया एक्सपोजर विजिट

हरदा / खिड़कीवाला : महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार दिनांक 25 जून 2026 को आंगनवाड़ी केंद्र खिड़कीबाला के 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को विद्यालयीन वातावरण से परिचित कराना तथा उनमें शिक्षा के प्रति रुचि, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित करना रहा।

विजिट के दौरान नन्हे बच्चों ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें विद्यालय की दिनचर्या, अध्ययन पद्धति एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को विद्यालय के विद्यार्थियों से परिचित कराया गया तथा खेल, कहानी, चित्रकला एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों में सहभागिता कराई गई।

- Install Android App -

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रियंका डोंगरे एवं सहायिका चंदा चौहान की उपस्थिति में बच्चों को विद्यालय का वातावरण सहज एवं आनंददायक तरीके से समझाया गया। उनकी सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए।

विजिट के पश्चात बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय भ्रमण को रोचक एवं प्रेरणादायक बताया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप आयोजित इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों को विद्यालय में प्रवेश के लिए मानसिक रूप से तैयार करने तथा प्रारंभिक शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक सिद्ध होती हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रियंका डोंगरे, सहायिका चंदा चौहान तथा विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।