jhankar
ब्रेकिंग
वृद्धा पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्ग, एसडीएम विजय राय के कार्यालय पहुंची वृद्धा,पेंशन की राह दे... बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ठेकेदार द्वा... अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

तेज रफ्तार कार खंभे से टकराकर पलटी, युवक की मौत, चार किशोर गंभीर

पुलिस ने घायलों को इलाज के अस्ताल भेजा, वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

रायपुर। राजधानी रायपुर के नया रायपुर जाने वाले छेरीखेड़ी ओवरब्रिज मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंतत्रित होकर पलट गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के अस्ताल भेज दिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वाहन चालक मौके से फरार

मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद वाहन चालक असीम उर्फ रमनी हलधर निवासी माना कैंप मौके से फरार हो गया था। हादसे में 18 वर्षीय अंकुश शोभवनी की घटना में मौके पर ही मौत हो गई। सभी कार सवार युवक महावीर नगर और माना निवासी थे। सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार मृतक अंकुश केपीएस स्कूल में 11वीं का छात्र था। सभी दोस्त परीक्षा खत्म होने के बाद शनिवार सुबह घर से पोहा नाश्ता करने एक कार में सवार होकर निकले थे। नया रायपुर से वापस आगे के दौरान से छेरीखेड़ी ओवर ब्रिज ट्रनिंग के पास कार ब्रिज में न चढ़कर अनियंित्रत होकर खंभे से टकरा गई। और गार्डन में पलट गई।

100 की रफ्तार में थी कार

- Install Android App -

दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए। कार को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार की रफ्तार लगभग 100 के आस-पास थी। पहले खंभे से कार टकराई इसके बाद गार्डन में पलट गई। हादसा इतना खतरनाक था कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आस-पास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची मंदिर हसौद पुलिस ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए भेजा।

हादसे में घायल:

आर्या देवांगन 17 साल, महावीर नगर

अर्पित झा, 17 साल, महावीर नगर

प्रशांत झा, 17 साल, महावीर नगर

श्रीयंत्र पाल, 16 साल, माना कैंप