jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा में होगा पूनम कायनेटिक शोरूम का भव्य शुभारंभ ग्वालियर रिश्वतकांड : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले लोकायुक्त ट्रैप में फंसे नगर निगम के कार्यपालन यंत्री... हंडिया : अतिक्रमण की पुष्टि, नोटिस भी जारी... फिर कार्रवाई क्यों नहीं? आज तहसीलदार को सौंपा आवेदन तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद में नामांकन एवं APAAR ID कार्य का किया गया अवलोकन गंजाल नदी: शौच के लिए नदी किनारे गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, झाड़ियों में मिला शव विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा: बकाया बिल किसी और का, बिजली काटी दूसरे की; व्यापारी संघ ने कलेक्टर से की शिकायत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं क... इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला 14 साल के नाबालिग का बुजुर्ग महिलाओं को डंडे ... सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से होगा

तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, मौके पर 3 महिलाओं सहित 8 की दर्दनाक मौत

मकड़ाई समाचार बहादुरगढ़। दिल्ली से लगे बहादुरगढ़ में एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में काम में सवार 3 महिलाओं समेत 4 पुरूष और एक बच्चें की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी है, वही एक बच्ची घायल है। मारे गए लोग उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिला के  अनूप गांव के बताए जा रहे हैं। ये सभी एक ही परिवार के थे और गोगा मेड़ी से वापस घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त हुई ये सड़क दुर्घटना बादली और फरुखनगर के बीच हुआ। किराए की कार में 11 लोग सवार सभी गुरुगाम जा रहे थे। पुलिस की माने तो कार सवार लोग हाईवे पर किनारे  कार को रुकवाया हुआ था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार पलटियां खाते हुए दूर जा गिरी।

- Install Android App -

यह भी पढ़े : सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ : स्पा सेंटर की आड़ में सजता था जिस्म का बाजार…. लिस ने दबिश देकर दो युवतियों और महिला मैनेजर को किया गिरफ्तार

इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। कार चालक और एक महिला हादसे के वक्त कार से बाहर थे, इसलिए वे बच गए। वही इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के वक्त राहगीरों ने तुरंत बचाव अभियान चलाते हुए कार से घायलों को बाहर निकाला, लेकिन इस घटना में गंभीर रूप से घायल 8 लोगों ने दम तोड़ दिया था। वहीं कार में छोटी बच्ची की सांसें चल रही थीं, जिसे बहादुरगढ़ के अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है। जिसके बाद राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने ट्क चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।