jhankar
ब्रेकिंग
अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

तैयार करें बर्गर की आलू-टिक्की

टेस्टी ना बनें तो बर्गर का स्वाद रेस्टोरेंट जैसा नहीं लगता। लेकिन इस रेसिपी की मदद से आप परफेक्ट बर्गर बना सकती हैं। आगे की स्लाइड में देखें आलू टिक्की की रेसिपी।

सामग्री  : उबले हुए आलू, हरी मटर, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, लहसुन-अदरक का पेस्ट, धनिया पाउडर, मैदा और ब्रेडक्रम्ब्स।

- Install Android App -

सॉस बनाने के लिए :  टोमैटो सॉस, मेयोनीज और लाल मिर्च पाउडर।

रेसिपी :  आलू टिक्की को तैयार करने के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर रख लें। साथ में हरी मटर को भी पानी में डालकर पका लें और इसका पानी निथारकर अलग रख लें।

अब किसी बाउल में उबले आलू को मैश कर लें। साथ में हरी मटर को भी मैश कर लें। अच्छी तरह से मैश करने के बाद इसमे स्वादनुसार नमक डालें। साथ में लहसुन-अदरक का पेस्ट डालें।
फिर जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर। इन सारे मसालों को मैश किए आलू-मटर में डालकर अच्छे से मिक्स कर किनारे रख दें।
अब एक बाउल में मैदा लें और इसमे पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। साथ में किसी प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स रख लें।
अब आलू के मिश्रण को गोल टिक्की का आकार देकर मैदे के घोल में डुबोएं। फिर इसमे से किसी चम्मच की सहायता से निकालकर ब्रेड क्रम्ब्स से कोट करें। तैयार है टेस्टी क्रिस्पी टिक्की। अब बस इन्हें कड़ाही में तेल गर्म कर तल लें। 
सॉस बनाने के लिए केचप को किसी कटोरी में निकाल लें। फिर इसमे मेयोनीज मिलाएं। रंग के लिए थोडा़ सा लाल मिर्च भी डाल दें। अब बन को दो स्लाइस में कर यहीं सॉस लगाएं।
फिर चीज की एक स्लाइस रखें। साथ में थोड़ा सा सलाद जिसमे गोल आकार में टमाटर और प्याज कटा हो। रखों। फिर आलू की टिक्की रखें। आप चाहें तो इनके बीच एक और चीज की स्लाइस रख सकते हैं। तैयार है आपका गर्मागर्म बर्गर। बच्चों से लेकर बड़े तक घर में बनें इस बर्गर को पसंद करेंगे।