jhankar
ब्रेकिंग
‘नर्मदे हर’ के जयघोष से गूंजेगी नार्मदीय समाज की शताब्दी गाथा गांधी जयंती से प्रदेशभर में मनाया जाएगा ‘मद्य निषेध सप्ताह’ माँ नर्मदा के पावन तट पर आस्था का उजियारा, हजारों दीपों से जगमगाया हंडिया सेवा से संकल्प अभियान के ... कलेक्टर ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन शिविर की व्यवस्थाएं देखी खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर की जाँच सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन उत्साहपूर्वक मनाया गया नमो युवा शक्ति कार्यक्रम सेवा से संकल्प अभियान: हंडिया के नर्मदा तट पर जगमगाया "आशीर्वाद का दीया" हरदा में आज 16 स्थानों पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, नर्मदा तट पर होगा मुख्य आयोजन आत्मशुद्धि के पावन पर्व दशलक्षण का आगाज, उत्तम क्षमा धर्म की आराधना में डूबा जैन समाज

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने शुरू किया पहला डिजिटल विद्यालय

नई दिल्ली | दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने अपना पहला पूर्णत: डिजिटल विद्यालय का शुभारंभ किया। शिक्षा समिति की अध्यक्ष नीतिका शर्मा ने इस विद्यालय का उद्घाटन किया। नजफगढ़ जोन के द्वारका सेक्टर-3 स्थित फेज-3 प्राथमिक विद्यालय को सार्ड एनजीओ के सहयोग से डिजिटल बनाया गया है। विद्यालय में सभी प्रकार की अत्याधुनिक और नवीनतम सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विद्यालय के क्लासरूम में टैबलेट, एलईडी, एडवांस पोडियम, इंट्रानेट के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इसके अतिरिक्त क्लासरूम में स्मार्ट टीवी, माइक और चार्जिंग प्वाइंट आदि की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए सभी टैब में 16 ई-कंटेट बनाकर अपलोड किए गए हैं। इस मौके पर शिक्षा समिति की अध्यक्ष नीतिका शर्मा ने बताया कि इस प्रयास से कंप्यूटर और प्रौद्योगिकी के माध्यम से बेहतर शिक्षा प्रदान की जाएगी। 
शिक्षक भी ई-कंटेंट के माध्यम से बच्चों को कठिन विषयों को सरल और रोचक तरीके से पढ़ा सकेंगे। शिक्षा एवं आंकलन पद्धति को सुदृढ़ बना सकेंगे। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से अपील की है कि वे आधुनिक तकनीकों का अधिकतम उपयोग करें और शिक्षा के स्तर में उल्लेखनीय सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि अन्य विद्यालयों को भी डिजिटल बनाने की शुरुआत की जाएगी।

- Install Android App -