jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

युवाओं ने रक्तदान कर मनाया प्रधानमंत्री मा. श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस

हरदा : जिला चिकित्सालय हरदा में गुरूवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूर्व मंत्री कमल पटेल, पूर्व विधायक संजय शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा ने किया। शुभारंभ सत्र में पूर्व मंत्री कमल पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष के कार्यकाल को स्वर्णिम काल बताया। उन्होने कहा कि विभिन्न जनहितैशी योजनाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब कल्याण, सुशासन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है।

- Install Android App -

इस दौरान बसंत राजपूत, योगमाया शर्मा, महिमा सारण, धर्मेन्द्र पाल, नितेश बादर, सौरभ तिवारी, अतुल बारंगे, अनिल राजपूत, पूजा शर्मा, प्रीति गहलोद, योगेन्द्र पटेल, आशुतोष गोस्वामी उपस्थित रहे। विशाल रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवा पहँुचे। युवाओं ने रक्तदान करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। रक्तदान को लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया ।

जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर का अवलोकन वरिष्ठ आईएएस अनुराग चौधरी, प्रबंध संचालक मप्र मत्स्य महासंघ भोपाल ने किया। इस दौरान कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक शशांक, सहायक संचालक एमपीसेक मोना सिंह, सीएमएचओ डॉ.एच.पी.सिंह मौजूद रहे। वरिष्ठ आईएएस चौधरी ने रक्तदाताओं से चर्चा की और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एच.पी.सिंह ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंति 02 अक्टूबर 2026 तक हरदा जिले में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जावेगा। इन शिविरों के साथ अन्य सेवा गतिविधियों का भी आयोजन किया जावेगा । जिला चिकित्सालय हरदा में आयोजित रक्तदान शिविर में 35 यूनिट एवं टिमरनी में आयोजित शिविर में 62 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ है।