हरदा : शासन की महत्वाकांक्षी योजना “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन- 2026” के अंतर्गत जिला हरदा को पायलट जिले के रूप में चयनित किया गया है। इस हेतु सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में की ग्राम पंचायतों में विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे है।
कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने गुरूवार को टिमरनी विकासखण्ड ग्राम गोंदागांवकला के ग्राम पंचायत कार्यालय में आयोजित स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन शिविर में पहुँचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर एसडीएम टिमरनी शैलेन्द्र बड़ोनिया, ग्राम सरपंच राकेश कलवानिया भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने अपने भ्रमण के दौरान ग्राम पिडगांव के ग्राम पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया एवं उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर के भ्रमण के दौरान हरदा तहसील के पिडगांव में आयोजित शिविर का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

