jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

दिन में उमस गर्मी और शाम होते मच्छरों के आतंक से लोग हो रहे परेशान

मकड़ाई एक्सप्रेस हरदा। मौसम में गर्मी का खासा असर दिखाई दे रहा है। दिन में तेज गर्मी होती है दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक होता है। वहीं शाम होते ही शहर में पक्के मकानों में उमस होती है।जिससे लोग खासे परेशान हो रहे है।

आग उगलती गर्मी के आगेे कूलर पंखे सब फैल– कूलर पंखे भी कितना चलाएं मगर सूरज की आग उगलती गर्मी के आगेे सब फैल है। वहीं शाम होते ही घरो केे आस पास मच्छरों का आतंक शुरु जो धीरे धीरे घरों में प्रवेश कर जाता है। रातभर मच्छरो की भुनभुनाट कानों में सुनाई पड़ती है। कूलर के सामने सोने पर भी जिधर हवा लग रही है। उधर ही ठंडा लगता है।मच्छर कूलर पंखे चलने के बाद भी अपना डंक मार रहे है।

- Install Android App -

नपा की धुंआ गाड़ी भी नही आ रही- नगर पालिका द्वारा मच्छरो से बचाव के लिए धुंआ गाड़ी वार्डो में भेजी जाती थी। जिससे मच्छरो में खासी कमी हुई थी मगर इस बार धुंआ गाड़ी का कुछ भी पता नही है।

खुली नालियां दे रही मच्छरों का न्यौता-  शहर के कई वार्ड ऐसे है जहां पर नालियां खुली और चैक है जहंा पर मच्छर जमे है। निकासी के पानी में मच्छरो की भरमार हो रही है। इसके लिए मच्छरोधी पाउडर दवाई नही डाली गई है। मच्छरो के काटने से मलेरिया आदि होने का खतरा बना हुआ है।शाम होते ही मौसम में परिवर्तन की संभावना नजर आ रही है। आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा।