jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

1984 सिख दंगों पर कमल नाथ की संलिप्तता,आने वाले समय में कमल नाथ जेल में दिखेगेः- वी डी शर्मा

सिख दंगों को लेकर मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कमलनाथ पर बड़ा बयान दिया है. कहा कि सज्जन सिंह जेल में हैं, जगदीश टाइटलर जेल जाने वाले हैं और अब बारी कमलनाथ की है

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 कटनी | आज मीडिया से चर्चा के दौरान सांसद वीडी शर्मा ने रहस्य उजागर करते बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 1984 में सिख दंगो में संलिप्त थे  1984 के दंगे में कमल नाथ की संलिप्तता उजागर हो चुकी है। कांग्रेस का एक नेता पहले ही जेल में है। दूसरे नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ सीबीआई ने चार्ज शीट पेश की है। अब कमल नाथ की बारी है। वे भी इस मामले संदेही हैं और जल्द सीबीआई उनकी भी हकीकत सामने लाएगी।

- Install Android App -

कांग्रेस के पदाधिकारी किस तरह अपराधों में शामिल रहते है, यह उजागर हो चुका है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा ने शहडोल जाते समय कटनी में अल्प प्रवास के दौरान यह बात मीडिया से चर्चा में कही।सिख दंगों पर कमल नाथ की संलिप्तता, सीबीआई उनकी हकीकत जल्द सामने लाएगी|

आने वाले समय में कमल नाथ जेल में 

सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बयान देते हुए यह भी कहा है कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता कमल नाथ के इस कृत्य को जनता तक पहुंचाने के लिए तैयार हैं। आने वाले समय में कमल नाथ जेल में दिखेंगे। प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की झूठ की फैक्ट्री के सभी नेता जल्द ही पुलिस या न्यायालय के चक्कर काटेंगे। कटनी जिले में मेडिकल कालेज, ट्रांस्पोर्ट नगर, तीसरे केंद्रीय विद्यालय, अंतर राज्य स्तरीय बस स्टैंड सहित अन्य मुद्दों को लेकर भी उन्होंने मीडिया से बात चीत की। सांसद ने कहा की जल्द ही यह सब जिले में होगा।