jhankar
ब्रेकिंग
अवैध खनन रोकने के लिए हरदा प्रशासन का नया प्लान, सोलर CCTV से होगी चौबीसों घंटे निगरानी मृत्यु के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए प्रभात तिवारी, : नेत्रदान से दिया मानवता का संदेश मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली-एनसीआर में छाया रहेगा घना कोहरा

 नई दिल्ली  | में फरवरी के पहले दिन सुबह सड़कों पर कोहरे की चादर देखने को मिली। इस वजह से सुबह 10 बजे तक दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाके कोहरे में लिपटे हुए नजर आए। पालम में दृश्यता का स्तर 100 मीटर तक दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के कई इलाकों में 50 मीटर से भी कम दृश्यता रही।मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए अगले 24 घंटे में सुबह घने कोहरा छाया रहने के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने की संभावना जताई है। धूप निकलने की वजह से सर्दी से मिली राहत बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 20.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तापमान लुढ़कने और हवा में नमी का स्तर अधिक होने के कारण देर सुबह तक सड़कों पर कोहरा छाया रहा। धूप निकलने से कोहरा छंटना शुरू हुआ और दोपहर में लोगों को सर्दी से राहत मिली। हालांकि, शाम को हवाएं चलने से ठिठुरन बनी रही। हवा में नमी का स्तर 53 से 100 फीसदी तक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

- Install Android App -