jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

दिल्ली सरकार ने दी जनकारी, 10 दिन में कम हुए 10 हजार कोरोना केस, covid हेल्पलाइन पर भी कॉल में आई कमी

दिल्ली के अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता, टीकाकरण कार्यक्रम, ई-पास और अन्य ब्योरों के बारे में covid हेल्पलाइन पर 12 जनवरी को कुल 2,041 कॉल आई थी, जो क्रमिक रूप से घट कर 25 जनवरी को 983 रह गई। covid-19 के प्रसार को रोकने के विषय पर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की गुरुवार को हुई बैठक में ये आंकड़े साझा किए गए। दिल्ली सरकार द्वारा संचालित ‘1031′ covid हेल्पलाइन के आंकड़े के अनुसार 180 चैनल सक्रिय हैं, जो रोजाना 8,000 से 10,000 कॉल के प्रबंधन के लिए पर्याप्त हैं।

- Install Android App -

अधिकारियों ने बताया कि कॉल की संख्या बढ़ने की स्थिति में कॉल सेंटर दो दिनों में लाइन की संख्या बढा सकता है। आंकड़ों के अनुसार 12 जनवरी को हेल्पालइन पर 2,041 कॉल आई थी, जिनमें 515 का संबंध पैनल में शामिल डॉक्टरों से परामर्श प्राप्त करने से और 450 का संबंध कर्फ्यू के दौरान आवाजाही के लिए ई-पास से था। कॉल की संख्या क्रमिक रूप से घटकर 13 जनवरी को 1981, 14 जनवरी को 1784 तथा आखिरकार 25 जनवरी को 983 रह गई। इस बीच, 23 जनवरी को 875 तथा 24 जनवरी को 1060 कॉल आई थी। दिल्ली में 13 जनवरी को covid-19 के 28,867 नए मामले सामने आने के बाद महामारी के प्रतिदिन के मामले घटने लगे थे। वहीं, 14 जनवरी को शहर में कोविड की वर्तमान लहर की सर्वाधिक 30.6 फीसद संक्रमण दर थी। प्रतिदिन के मामलों को 10,000 के नीचे आने में महज 10 दिन लगे।