jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

दिव्यांग दिवस पर सेवा सदन संस्था द्वारा जगह-जगह हुआ निशुल्क नेत्र परीक्षण

मकड़ाई समाचार सिराली। शनिवार को दिव्यांग दिवस पर सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ ,भोपाल द्वारा जगह जगह संचालित प्राथमिक नेत्र जांच केंद्रों के माध्यम से दिव्यांग लोगों के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र हरदा द्वारा वृद्धा आश्रम हरदा में शिविर लगाकर 25 दिव्यांग लोगों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सिराली द्वारा 19 दिव्यांग लोगों के आंखों की जांच निशुल्क की गई। वही प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र टिमरनी द्वारा 14 दिव्यांग लोगों के आंखों की निशुल्क जांच की गई। सेवा सदन संस्था सिराली के सेंटर संचालक अजय मंडलेकर ने बताया कि सेवा सदन संस्था भोपाल द्वारा संचालित प्राथमिक नेत्र जांच केंद्रों के माध्यम से जिले में संचालित प्राथमिक नेत्र जांच केंद्रों पर सभी लोगों के लिए प्रतिदिन जांच होती है। जो सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र खुले रहते है।

- Install Android App -

आज दिव्यांगता दिवस पर सेवा सदन संस्था के तीन विजन सेंटर पर दिव्यांग दिवस पर निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। जिन लोगों को जांच के दौरान चश्मे का नंबर पाया गया। उन सभी लोगों को संस्था द्वारा निशुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा। एवं मोतियाबिंद वाले मरीजों को संस्था द्वारा निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। उक्त शिविर में प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र हरदा के ऑप्टोमेट्रिस्ट ओमनाथ पांडे, आदित्य गौर, पायल राजपूत, प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सिराली के सेंटर संचालक अजय मंडलेकर, ऑप्टोमेट्रिस्ट हरि सेन, बरखा यादव, नेत्र जांच केंद्र टिमरनी के सेंटर संचालक भगत सिंह राजपूत, ऑप्टोमेट्रिस्ट अमित कुशवाहा, सेंटर सहायक सोनाली टाले, प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र खिरकिया के सेंटर संचालक शशांक राठौर, सेंटर सहायक नेहा कलम वृद्धा आश्रम हरदा के सहयोगी भगत सिंह राजपूत, अंशुल श्रीवास, वरिष्ठ समाजसेवी अंकित देशमुख आदि ने दिव्यांग लोगों को सेवाएं प्रदान की।