ब्रेकिंग
हंडिया : भारतीय किसान संघ तहसील हंडिया की ग्राम ईकाईयों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ... हंडिया : हर हर गंगे के उद्घोष के साथ मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जैन एसपी श्री चौकसे ने किया पौधारोपण। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अवश्य करें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्र... एक पेड़ माँ के नाम से पौधा लगकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया!  भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने मूंग खरीदी के लिए केंद्रीय मंत्री को दिया आवदेन पत्र,... हरदा: स्वस्थ्य रहने के लिए खेल को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाइये: एसपी अभिनव चौकसे  बालागाँव की हरियाली 99% से घटकर 9% रह गई, इसलिए आसमान से आग बरस रही है : मदन गौर पत्रकार हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री को पत्र सौप कर की गई हरदा रेल्वे स्टेशन पर बड़ी ट... कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की पौती ने बिजली अधिकारी को मारे थप्पड़ और घूंसे

दीपवीर के आनंद कारज की रस्में शुरु, वेन्यू से वायरल हुईं तस्वीरें

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए है। दोनों ने कल कोंकणी रीति-रिवाज से शादी रचाई, वहीं आज दोनों सिंधी रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

शादी के दूसरे द‍िन के इंतजाम के लिए मेहमान वेन्यू पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। हाल ही में इटली के लेक कोमो में बने आलीशान व‍िला Villa del Balbianello से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

आनंद कारज की रस्म के लिए दोनों स्टार्स के र‍िश्तेदार पूरी तैयारी के साथ व‍िला पर यार्ट के जर‍िए पहुंच गए हैं। व‍िला में सबसे पहले स‍िक्योर‍िटी बोट ने एंट्री की है। उसके बाद गेस्ट पहुंच रहे हैं।

- Install Android App -

र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक शादी के वेन्यू व‍िला को दूसरे द‍िन लाल रंग के फूलों से सजाया गया है। इटैल‍ियन फ्लोर‍िस्ट की टीम ने इस सजावट में तकरीबन 16 घंटे का समय लगाया है। रणवीर स‍िंह की कज‍िन सौम्या ने इंस्टाग्राम पर कई लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं हालांकि प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए इस बात का ज‍िक्र नहीं किया गया है कि ये तस्वीर वेड‍िंग की है।

इसके पहले दीपिका पादुकोण के चचेरे भाई अमित पादुकोण ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया। उन्होंने रणवीर का परिवार में स्वागत करते हुए लिखा- “ये जादुई हफ्ता पूरी तरह प्यार में सराबोर रहा है।

दो प्यारे और दयालू लोगों की परियों जैसी कहानियां.” उन्होंने लिखा, “परिवार में स्वागत है। तुम मुझे एक फिल्मिस्ट कहते हो लेकिन मैं समझौता करने के लिए तैयार हूं।”बता दें ये कपल 21 तारीख को बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी देगा और 28 को मुंबई में रिसेप्शन होगा।