मकड़ाई समाचार हंडिया।भीम आर्मी गठन के लिए माननीय संस्थापक माननीय एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद जी एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया जी की अनुशंसा पर हरदा जिले में भीम आर्मी का निरंतर तेजी से गठन किया जा रहा है, हरदा जिला अध्यक्ष महेंद्र काशिव (मेहरा) के नेतृत्व में हंडिया ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में दुर्गेश माणिक को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया । राष्टीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ संभागीय अध्यक्ष राहुल पवारे ने दुर्गेश मानिक को पुष्पहार पहनाकर नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
इस संबंध में दुर्गेश माणिक ने शपथ ग्रहण कर कहा कि समाज हित में हमेशा कार्य करूंगा एवं समाज के लिए हमेशा तत्पर खड़ा रहूंगा। दबे कुचले समाज के लिए हमेशा काम एवम समाज की आवाज बुलंद करूंगा।जिसमें उपस्थित गोविंदा हीरो ,रामचंद्र बिल्लोरे ,अशोक मालवीय ठेकेदार ,नितिन सांवरे, जितेंद्र मंडराई, राहुल गारगे, रामदयाल सोलंकी, राजकपूर नंदा, सन्तोष बिल्लोरे, सभी ने पुष्प हार फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं सभी के द्वारा शुभकामनाएं व बधाइयां दी गई।

