दुर्घटना बड़ी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण-कृषि मंत्री श्री पटेल मप्र शासन ने परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि देने के निर्देश दिए
खरगोन / प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल खलघाट बस दुर्घटना के बाद शाम को घटना स्थल पर पहुँचे। कृषि मंत्री श्री पटेल राज्य शासन के प्रतिनिधि के रूप में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना स्थल का जायजा लेने के लिए अधिकृत रूप से घटना स्थल पर भेजा था। वे भोपाल से हेलीकाफ्टर और फिर इंदौर से सड़क मार्ग से खलघाट पहुँचकर कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम और एसपी श्री धर्मवीर सिंह से हादसे के कारणों और शवों के बारे में जानकारी ली। कृषि मंत्री श्री पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि यह दुर्घटना बड़ी ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। घटना के बाद स्थानीय खरगोन प्रशासन ने इंदौर बस स्टैंड से महाराष्ट्र परिवहन में सफर करने वाले यात्रियों की जानकारी ली गई। बस में वाहन चालक और कंडक्टर सहित कुल 12 यात्री सवार थे। उन सभी को निकाला जा चुका है। सभी शवों कां धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमॉर्टम किया गया। साथ ही सभी के परिजनों से अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी ली गई। पोस्ट मॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर एम्बुलेंस से रवाना किया गया।
तीनों शासन द्वारा दी गई राहत राशि
कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को राहत राशि के रूप में मप्र शासन ने 4-4 लाख रुपये और भारत सरकार ने भी 2-2 लाख रुपये देने के निर्देश दिए है। इसके अलावा महाराष्ट्र शासन द्वारा 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे।
सोमवार सुबह इंदौर से महाराष्ट्र के अमलनेर जा रही यात्री बस खलघाट में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना इतनी जबरजस्त थी कि यात्री बस अनियंत्रित होकर नर्मदा नदी में जा गिरी। बस दुर्घटना की सुबह 10 बजे जानकारी मिलते ही खरगोन कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने कसरावद एसडीएम को बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया। साथ ही धार प्रशासन, एनएचएआई और भोपाल एनडीआरएफ की सहायता के लिए इंदौर संभागयुक्त से संपर्क किया गया। बारिश से बिगड़ते हालातों को देखते हुए तत्काल सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। कलेक्टर श्री कुमार घटना स्थल पर सुबह 10रू40 को पहुँचे। इसके बाद वे और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह मुख्य मौका स्थल पर पहुँचे। घटना स्थल पर पहुँचते ही दोनों ही अधिकारी नर्मदा नदी में बस गिरने के स्थान पर नाव से पहुँचे। कलेक्टर श्री कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री सिंह अपनी निगरानी में क्रेन के माध्यम से पानी मे डूबी बस को बाहर निकाला। सुबह नदी का बहाव तेज होने से पहले बस को पानी से निकलना चुनोती भरे कार्य में तत्परता काम आई। करीब 11ः30 बजे क्रेन के माध्यम से सभी शवो को निकाला गया। इंदौर संभागयुक्त ड़ॉ. पवन शर्मा इंदौर आईजी श्री राकेश गुप्ता, खरगोन डीआईजी श्री तिलक सिंह धार कलेक्टर श्री पंकज जैन, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष प्रताप सिंह भी घटना स्थल पर पहुँचे। क्रेन के माध्यम से बस को बाहर निकालने धामनोद अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया।
खरगोन कलेक्टर-एसपी ड़ेढ़ घण्टे तक मौका स्थल नदी में बने रहे
खरगोन कलेक्टर श्री कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री सिंह हादसे के बाद से पुल के नीचे बस निकालने और बचाव कार्यों को निर्देशित करने के लिए करीब 1ः30 मिनट तक नर्मदा नदी में बने रहे। इस दौरान उन्होंने बचाव कार्य मे संलग्न एनडीआरएफ और स्थानीय नाविकों को निर्देशित करते रहे। दोनांे ही अधिकारियों ने यात्रियों के सामान को भी एकत्रित कराया। बचाव कार्य में स्थानीय नाविकों एवं गोताखारों द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि 12 शवों को निकाला गया है। उन सभी के परिजनों से चर्चा हुई है। किसी भी परिजन ने अन्य और सदस्यों के लापता होने से इनकार किया है। शाम पांच बजे तक 11 शवों के पोस्ट मोर्डम के बाद शवों को परिजनों को सुपुर्द कर एम्बुलेंस से रवाना किया गया।
मृतकों की सूची
स्थानीय जिला प्रशासन ने मरने वालों के नामों की सूची जारी की है। इन 12 मृतकों में चेतन गोपाल जांगिड़, जयपुर (राजस्थान), जगन्नाथ जोशी, उदयपुर (राजस्थान), प्रकाश चौधरी, अमलनेर (महाराष्ट्र), लिम्बाजी पाटिल, अमलनेर (महाराष्ट्र), कल्पना बाई पाटिल, अमलनेर (महाराष्ट्र), चंद्रकांत पाटिल, अमलनेर (महाराष्ट्र), अरवा बोरा, अकोला (महाराष्ट्र), सैफुद्दीन पुत्र अब्बास, इंदौर (मध्यप्रदेश), राजू मोर, रावतभाटा (राजस्थान), अविनाश परदेसी, अमलनेर (महाराष्ट्र), विकाश बहरे, धुलिया (महाराष्ट्र), रूख्मणी बाई जोशी, बागोर उदयपुर (राजस्थान) इसके अनुसार मरने वालों में ज्यादातर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। 4 लोग राजस्थान के हैं, जबकि एक इंदौर का है। शेष 7 लोग महाराष्ट्र से हैं।
घटना के बारे में जानकारी के लिए इन नम्बरों पर कर सकते है संपर्क
खरगोन कलेक्टर श्री कुमार ने कहा है कि घटना में प्रभावित परिवार के सदस्य या घूम हुए नागरिकों की जानकारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी इन नम्बरो पर सम्पर्क कर सकते है। हेल्पलाईन नम्बर आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम 07282-233601, 07282-181 प्रभारी कंट्रोल रूम, 9425454476 एसएलआर पवन वास्केल से संपर्क कर सकते है।
धार प्रशासन ने किए हेल्पलाईन नम्बर जारी
धामनोद सीएससी में शवो का पोस्टमॉर्टम किया गया। शवों की जानकारी व पूछताछ तथा हताहत परिजनों के लिए धार प्रशासन ने हेल्पलाईन नम्बर जारी किए है। धामनोद सिविल अस्पताल का हेल्प्लाईन नम्बर जारी किए गए है श्री नवजीवन विजय पवार 9329301390, श्री केश्या सोलंकी नायब तहसीलदार 7000402972, सीएचसी धामनोद 9826552527 नम्बरो पर सम्पर्क कर सकते है।

