दुल्हन को शादी का अफसोस.. अब लड़कों को लाइन नहीं मार पाऊंगी.. भाग जाऊं क्या? सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो
शादी समारोह का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा
नई दिल्ली। भारत में शादियों के सीजन की शुरूआत हो गई है। सोशल मीडिया पर कई सारी खबरें और वीडियो वायरल होती रहती है। कुछ वीडियो में कार्यक्रमों के बीच नोक-झोंक की लम्हें होते हैं तो कुछ विवादों के होते हैं तो कुछ मस्ती-मजाक के। शादी समारोह का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन और उसकी सहेलियां मस्ती कर रही हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन पूरी तरह से तैयार होकर अपनी सहेलियों के साथ गपशप कर रही है। वीडियो में दुल्हन कहती दिख रही है, ‘यार मैं अब लड़कों पर लाइन नहीं मार पाऊंगी।’ दुल्हन की इस बात पर उसकी दोस्त कहती है ‘जीजाजी को बताऊं क्या?’ सहेली के इतना कहते ही दुल्हन बोलती है, ‘भाग जाऊं क्या।’ दुल्हन और उसकी सहलियों के बीच चल रहा फन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को wedabout नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो को खूब लाइक्स और व्यूज भी मिल चुके हैं।