ब्रेकिंग
शहर में बढ़ रही मच्छरों की फौज, लाचार नगर पालिका प्रशासन मौसम का मिजाज बदलते ही मच्छरों का प्रकोप भ... हरदा: कमल कुंज भाजपा कार्यालय में धूम धाम से मनाया भाजपा का 46 वॉ स्थापना दिवस* बिन माँ बाप की लड़की को सोहेल खान ने बनाया लव जिहाद का शिकार:  सोहेल खान ने राहुल शर्मा नाम से सोशल म... अयोध्या नगरी: भये प्रगट कृपाला दीन दयाला, रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्यतिलक, दर्शन करने उमड़ा भक्तो... पति ने पत्नि से झगड़े के बाद उसे ससुराल छोड़ा और घर आकर लगाई फांसी Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे नर्मदापुरम मे बड़ी कार्रवाई तो सीहोर जिले में सागोंन माफिया ने कीमती सागौन में लगाई आग, भेरूंदा का ... केंद्रीय कृषि मंत्री व पूर्व सीएम चौहान के काफिले का पुलिस वाहन पलटा! 3 जवान घायल बनासकांठा: हंडिया: फटाखा ब्लास्ट में हंडिया के 11 वे मजदूर की इलाज के दौरान हुई मौत सिवनी मालवा: टीकाकरण कार्यक्रम में ग्रामीण ने कुल्हाड़ी दिखाते हुए डॉक्टर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को...

दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

मकड़ाई समाचार रीवा। जिले के एक थाना अंतर्गत किशोरी ने दुष्कर्म का शिकार होने के बाद खुद के ऊपर केरोसिन का तेल डालकर आग लगा ली, जिसके बाद किशोरी को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना 7 अक्टूबर को हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक जब परिजन रिश्तेदार के यहां गए हुए थे उस दौरान किशोर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

दोनों है नाबालिग

- Install Android App -

मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी डभौरा डीपी सिंह ने बताया कि उक्त वारदात में आरोपित एवं पीड़ि‍ता दोनों ही नाबालिग हैं। इलाज के लिए नाबालिग किशोरी को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है।

घटना के संबंध में जानकारी मिलने पर अपराध पंजीबद्ध करा दिया गया है, क्योंकि आरोपित एवं पीड़िता दोनों नाबालिग हैं। इसलिए उनका नाम नहीं दिया जा सकता मामले की जांच की जा रही है। राकेश कुमार सिंह, एसपी रीवा