ब्रेकिंग
हंडिया: वन ग्राम जोगा में स्वास्थ्य शिविर संपन्न ! हरदा : खनिज विभाग ने रेत के अवैध परिवहन में शामिल डंपर और ट्रैक्टर किया जब्त हरदा: सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा गरबा उत्सव का हुआ आयोजन !  टिमरनी तिनका सामाजिक संस्था के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण रजत एवं कांस्... BJP के राज में मंडियों में किसानों का शोषण और खाद की हो रही काला बाजारी : हेमंत टाले  हरदा जिला कांग्रेस के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा के लिए भोपाल मे विशाल उपवास मे शामिल होंगे सैकड़... हरदा: 20 सूत्रीय मांगों को लेकर हरदा सरपंच संघ ने किया चक्काजाम, सीएम के नाम जिला प्रशासन को सौंपा ज... बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के बाद अब सलमान खान को फिर मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी से भी होगा बुरा हाल शरद पूर्णिमा पर सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र नेमावर में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर, 450... Big news: खेत पर काम करने के दौरान ट्रैक्टर पलटा , पुत्र की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर रूप से घायल, खार...

दुष्कर्म की 2 वारदात : घर में घुसकर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से हथियारबंद बदमाश ने किया रेप, 16 साल की साली से जीजा ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपित ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के एक ही थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का दो मामला सामने आया है। पहला मामला 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ हथियारबंद बदमाश ने घर में घुसकर रेप की घटना को अंजाम दिया। वहीं दूसरा मामला 16 साल की नाबालिग लड़की से जीजा ने दुष्कर्म किया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

जिले के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुरी इलाके में 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जहां देर रात हथियारबंद बदमाश वृद्धा के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपित ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और मारपीट भी की। इस मामले में वृद्धा की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। आरोपित की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल बहोड़ापुर थाना ने अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच की शुरू कर दी है।

नाबालिग लड़की के साथ जीजा ने किया रेप

जिले के बहोड़ापुर गोदाम इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसके ही जीजा ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने बताया कि आरोपित उसका जीजा लगता है। वह हमेशा हंसी मजाक करता रहता था और फिर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। नाबालिग ने बदनामी के डर से किसी को नहीं बताया। जब जीजा ने उसके साथ रेप किया, तब उसने परिजनों को बताया। जिसके बाद पीड़िता को लेकर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। बहोड़ापुर थाना पुलिस केस दर्ज कर आरोपी जीजा की तलाश में जुट गई है।