jhankar
ब्रेकिंग
सिंधी समाज के युवकों से विवाद के बाद शहर मे सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर व्यापारियों ने एसपी को ... हरदा में लोड शेडिंग बनी आफत : नवरात्रि में अंधेरे में देवी आराधना, करताना में 5 घंटे ठप रही बिजली हरदा जिले में माँ दुर्गा उत्सव की धूम: हरदा, टिमरनी, खिरकिया, हंडिया, सिराली में सजे भव्य पंडाल हंडिया में आज सजेगी गरबा की महफिल, भारत माता की आरती से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश,,, रुंदलाय में शंकर पट पर बैलगाड़ी दौड़: लखन-केसरीनंदन की बैलजोड़ी ने जीता 51 हजार का प्रथम पुरस्कार आदिवासी अंचल के खाद की समस्या से जूझ रहे MP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले... डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज

शरद पूर्णिमा पर सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र नेमावर में आयोजित हुआ निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर, 450 से ज्यादा मरीजों का परीक्षण कर औषधियां वितरित की

अनिल उपाध्याय    खातेगांव

शरद पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को सिद्धोदय सिद्धक्षेत्र नेमावर में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 450 से ज्यादा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें औषधियां वितरित की गई।

- Install Android App -

ट्रस्ट कमेटी के कार्याध्यक्ष सुरेश काला, महामंत्री सुरेंद्र जैन ने बताया कि 1997 में शरद पूर्णिमा के दिन आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने नेमावर में जैनेश्वरी दीक्षाएं दी थीं। वर्तमान में यहां निर्यापक श्रमण मुनिश्री वीरसागरजी महाराज का चातुर्मास हो रहा है।

उन्हीं की प्रेरणा से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. सुहास शाह (एमएस) मुंबई, शाह स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका शाह मुंबई, डॉ. शैलेश जैन (एमडी आयुर्वेद) भोपाल, डॉ. पारस जैन (आयुष चिकित्सक अधिकारी), वैद्य दिनेश व्यास नेचुरोपैथी रोग विशेषज्ञ, डॉ. श्रुति शांडिल्य (आयुष अधिकारी), डॉ. विवेक उपाध्याय, डॉ. विजय मालवीय सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। संधिवात, मानसिक रोग, चर्म रोग, सिर दर्द, पेट संबंधी रोग, श्वसन रोग, स्त्री रोग, ब्लड प्रेशर–शुगर सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीज पहुंचे। जिन्हें चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद औषधियां/दवाई दी गई।

मीडिया प्रभारी पुनीत जैन, राजीव जैन ने बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर एवं शुगर की निःशुल्क जाँच भी गई। शिविर में आयुष विभाग का भी विशेष सहयोग मिला। समिति की ओर से सभी चिकित्सकों और सहयोगियों का सम्मान किया गया।