ब्रेकिंग
खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर 2 प्रकरण बनाये हंडिया : पीएम श्री माध्यमिक विद्यालय हंडिया में मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व, वरिष्ठ शिक्षकों का किय... देश मे बारिश ने बिगाड़े हालत, मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी उफान पर , दिल्ली में भारी बारिश आवागमन बाधित,... मोहित हत्याकांड में फरार आरोपी भी पकड़ाए, चार पुलिस वालों की संलिप्तता पर उठे सवाल ! आखिर कौन पुलिस व... गुरु पूर्णिमा हमारे अज्ञान को दूर करने वाले शिक्षकों के सम्मान में मनाई जाती है।- ज्योतिष गुरू पंडित... घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स... नर्मदा नदी : एसडीएम परिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया ! पटवारी सचिव और कोटवार को सतत ... आज भारत बंद है: देश भर मे 9 जुलाई बुधवार को बैंकिंग, इंश्योरेंस, डाक सेवा, कोयला खनन और निर्माण क्षे...

दूल्हा घोड़ी पर बैठ नही पाया दुल्हन बोली नही करुँगी शादी यह मेरी जिंदगी बर्बाद कर देगा।

शाहजहांपुर: जिले के सदर बाजार स्थित एक मैरिज लॉन में गुरुवार को एक विवाह समारोह था,। शादी की खुशी में सभी वर बधू पक्ष के लोग खुश थे। लेकिन एन वक्त पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और बारातियों को बेरंग लौटना पड़ा। मामला गुरुवार रात का है। जहां
नशे में धुत दूल्हा बारात चढ़ने के वक्त घोड़ी पर बैठते समय कई बार गिरा, शराबी दूल्हे की हालत देख कर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। पूरी रात विवाद होता रहा, इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का सामान वापस कर दिया। दूल्हा बिन दुल्हन बारात लेकर वापस चला गया। लड़की बोली, जिंदगी खराब होने से बच गई।

खुटार निवासी लड़की अपने परिवार वालों के साथ बस से गुरुवार को विवाह के लिए शाहजहांपुर के सदर बाजार स्थित एक मैरिज लॉन में आई थी। शाम को सुभाषनगर से दूल्हा भी बैंड-बाजा बारात के साथ मैरिज लान पहुंचा। यहां द्वाराचार के लिए बारात चढ़ने को थी। दूल्हे को घोड़ी पर बैठना था, लेकिन दूल्हा शराब के नशे में इतना चूर था कि वह घोड़ी पर बैठ नहीं पा रहा था, कई बार गिरा भी। तब यह बात दुल्हन तक पहुंची। दूल्हे को नशे में लड़खड़ाते हुए देख कर दुल्हन का पारा हाई हो गया।

- Install Android App -

दुल्हन ने कहा, जो व्यक्ति अपनी शादी के दिन इतनी शराब पिए है कि उसे होश नहीं है तो वह उसकी जिंदगी की खराब कर देगा। लड़की ने कह दिया कि वह इस शराबी से शादी नहीं करेगी। दुल्हन द्वारा शादी से इनकार किए जाने के ऐलान के बाद हड़कंप मचा गया, लेकिन किसी तरह से दोनों पक्षों ने मिलकर मामले को शांत करा लिया। लड़की ने शादी नही की।

शुक्रवार सुबह उस्मानबाग पुलिस चौकी में दोनों पक्षों की बात पुलिस ने सुनी। फिर यह तय हुआ कि एक-दूसरे को दिया गया । इस बात पर समझौता हो गया। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने को लड़की वाले तैयार नहीं थे, समझौते पर राजी होकर वह चले गए।