jhankar
ब्रेकिंग
Handiya news : हंडिया-गांगला सड़क मार्ग स्वीकृत होने पर ग्राम खेड़ा में विधायक डॉ. दोगने का फलों से ... पारिवारिक विवाद में युवक ने रस्सी के फंदे में झूलकर जीवन लीला की समाप्त, पुलिस जांच में जुटी ! पुरुषोत्तम मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण आयोजित भीषण गर्मी से मप्र के कई जिलों में जल संकट गहराया, सूखे हैंडपंप-तालाब, लोग बूंद-बूंद को तरसे मध्य प्रदेश में अमृत योजना के 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट अधूरे, 15 जिलों में 55% काम ही पूरा 19 मई 2026, मंगलवार - देश और मध्य प्रदेश का मौसम 19 मई 2026 को मंगलवार - पंचांग और राशिफल 19 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें जो आज चर्चा मे है 19 मई मंगलवार को देश-विदेश की प्रमुख खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस के साथ हंडिया : नयापुरा में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा शिविर, 159 आवेदनों का मौके पर निराकरण!

प्रेमी युगल की ग्रामीणों ने लगाई पिटाई, बाद में खंबे से बांधकर करवा दी शादी 

झारखंड । लगातार अवैध संबंध के मामले दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे है । अवैध संबंधों के चलते कई जगह बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है । ऐसा ही एक मामला सामने आया जो झारखण्ड का है। इसमें दोनो प्रेमी युगल के तीन तीन बच्चे भी है। उसके बाद भी गॉव में एक जगह यह रंगरेलियां मना रहे थे। ग्रामीणों को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने रंगे हाथ पकड़ा पिटाई की फिर पंचायत बुलाई ओर दोनो की शादी करवा दी। यह मामला झारखंड के जामताड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वालें चंगाईडीह गांव में ग्रामीणों ने गुरुवार की रात्रि में एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में तीन बच्चों की माँ के साथ पकड़ा जिसके बाद दोनों को बिजली के खंबे से बांध दिया गया। और दोनों की जोरदार पिटाई कर दी गई। इस दौरान मौके पर देर रात तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। तथा वहीं क्षेत्र में सनसनी की यह बात आग की तरह फैल गई ।

जिसके बाद में हो हंगामे के बीच ग्रामीणों ने रात में ही दोनों की शादी एक दूसरे के साथ करा दी। दोनों प्रेमी युगल पूर्व से ही शादीशुदा हैं। और दोनों 3- 3 बच्चों के माँ-बाप है।

- Install Android App -

वहीं प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला का पति बाहर काम करने गया हुआ था और कई महीनों से घर नहीं आया। इसी दौरान महिला का अवैध संबंध एक अन्य पुरुष से हो गया। दोनों एक-दूसरे से लगातार मिलते रहे। चेंगायडीह गांव के मोहम्मद इब्राहिम के इस अवैध संबंध के बारे में गांव वालों को भनक लगी।फिर ग्रामीणों ने योजना बनाकर दोनों को रंगे हाथों आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। जिसके बाद देर रात तक ग्रामीण दोनों को बिजली के खंबे से बांधकर पिटाई की।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला को दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। जिसके बाद दोनों को खंबे से बांधकर देर रात शादी करा दी गई। बाद में पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस और गांव के बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में पंचायत बैठाकर प्रेमी युगल को एक साथ रहने का फैसला सुनाया गया। बाद में ग्रामीणों ने महिला को उस व्यक्ति के हवाले कर दिया। इस सिलसिल में थाने में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया।तो वहीं इस विषय को लेकर सनसनी फैली हुई है।