jhankar
ब्रेकिंग
MP OBC Reservation Update: सुप्रीम कोर्ट ने जबलपुर हाई कोर्ट को स मामला, 13% अतिरिक्त आरक्षण पर रोक ... Weather Update: मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक बना रहेगा बादलों का डेरा, दक्षिण राज्यों में बारिश क... Big news : लाउडस्पीकर से आरती को लेकर दो पक्षो में विवाद,दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़ी एमपी में अगले 24 घंटे में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट विधानसभा में मर्यादा तार-तार, विजयवर्गीय व सिंघार ने खोया आपा, औकात दिखाने पर अड़े सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात दो साल में 128 प्रोजेक्ट पूरे करने का टारगेट, सिंहस्थ तैयारी में खर्च होंगे 3,000 करोड़ वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के हित में तत्पर है सरकार: कृषि मंत्री कंषाना Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-...

दूल्हे के सामने स्टेज पर चढ़ गया प्रेमी, गला काटकर खून से भर दी दुल्हन की मांग, बारात में अफरा- तफरी का माहौल

गुस्साए लोगों ने प्रेमी की जमकर धुनाई कर डाली, पुलिस ने जैसे – तैसे उसे लोगों से छुड़ाया

Pratapgarh News : यूपी के प्रतापगढ़ के उदयपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक सिरफिरे प्रेमी ने जयमाला के स्टेज पर चढ़कर दूल्हे के सामने दुल्हन की अपने खून से मांग भर दी। ये मामला यहां के समसपुर क्षेत्र का है। इस घटना के बाद पूरी शादी में अफरा – तफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने प्रेमी की जमकर धुनाई कर डाली। पुलिस ने जैसे – तैसे उसे लोगों को छुड़ाया।

प्रेमी ने दूल्हे के सामने भर दी खून से मांग

- Install Android App -

खबर के मुताबिक प्रतापगढ़ के उदयपुर थाना क्षेत्र के समसपुर में रहने वाली एक युवती का गांव के ही लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ये बात जब घरवालों को पता चली तो उन्होंने आनन-फानन में उसकी शादी किसी और लड़के से तय कर दी। 18 फरवरी को युवती की बारात पहुंची हुई थी। ये बात जैसे ही प्रेमी को लगी वो भी गांव पहुंच गया। रात को करीब 12 बजे जब जयमाला की रस्म निभाई जा रही थी। तभी प्रेमी किसी तरह स्टेज पर चढ़ गया और दूल्हे के सामने ही अपने गले पर ब्लेड मार लिया और फिर खून से दुल्हन की मांग भर दी।

पुलिस ने प्रेमी को भीड़ से बचाया

बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने से पहले उसने पुलिस का इसकी सूचना दे दी थी। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची वो मौका देखते ही स्टेज पर चढ़ गया और दुल्हन की मांग खून से भर दी, ये देखते ही पूरी बारात में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसे भीड़ से बचाया। जिसके बाद पुलिस ने दूल्हे और दुल्हन की पूरे रीति रिवाजों के साथ शादी संपन्न कराई। वहीं प्रेमी अजय सरोज को पुलिस अपने साथ सांगीपुर सीएसची ले गई। जहां डॉक्टरों ने ब्लेड के घाव को मामूली बताया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया दिया गया, जिसके बाद वो अपनी बहन के घर चला गया। उदयपुर एसओ एहसान उल हक ने बताया कि दोनों पक्ष गांव के ही हैं। तनाव को देखते हुए दोनों पक्षों का 151 में चालान कर दिया गया है।