jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में इन 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर लगा बैन, 5 लाख कैन जब्त एक पेड़ बेटी के नाम" में ही बेटियां रहीं पीछे, बैनर पकड़कर खड़ी कीं सिद्धार्थ सिंह परिहार का आईआईटी दिल्ली में चयन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने किया सम्मान विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅

एमपी में अगले 24 घंटे में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

भोपाल। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है। एक तरफ खंडवा में तापमान 34°C पहुंच गया है वहीं दूसरी तरफ खजुराहो में तापमान 9°C तक गिर चुका है। पिछले दो दिनों से प्रदेश में बारिश का दौर भी जारी है। बुंदेलखंड में कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है। उज्जैन, मंदसौर समेत कई जिलों में भी ओले गिरे। मौसम विभाग की तरफ से अगले 24 घंटो के दौरान ग्वालियर, सागर, रीवा और आसपास के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

गरज-चमक के साथ पड़ सकती हैं बौछारें
IMD के अनुसार इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। हालांकि अभी तक 21,22 फरवरी को लेकर किसी भी तरह का अलर्ट नहीं है लेकिन 23-24 फरवरी को फिर से बारिश की संभावना जताई जा रही है। पिछले 24 घंटों में धार, श्योपुर, शिवपुरी, इंदौर, आगर-मालवा, उज्जैन, राजगढ़, खरगोन, मुरैना, सीहोर, दतिया, ग्वालियर, भोपाल, गुना, रतलाम, बड़वानी, मंदसौर, शाजापुर, राजगढ़, देवास, विदिशा, अशोकनगर, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर में बारिश हुई है।

- Install Android App -

ये है बड़े शहरों का हाल
अगर राजधानी भोपाल की बात करें तो शहर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इंदौर में पारा 28.6 डिग्री तक पहुंचा, जबकि रात का तापमान 15.2 डिग्री रहा। जबलपुर में 29.1 डिग्री अधिकतम और 14.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। उज्जैन में अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों के ये आकंड़े एकदम सरप्राइज करने वाले हैं। प्रदेश में कहीं पर ठंड बढ़ रही है तो कहीं पर गर्मी और कहीं पर बारिश भी अपना योगदान दे रही है।

मौसम की मार से टूटा किसान
ऐसे में बीमार पड़ने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। साथ ही ये मौसम किसानों कि फसलें भी तबाह कर देता है। बीते दिन इंदौर, उज्जैन, सीहोर, बड़बानी, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, रतलाम सहित आसपास के जिलों में बारिश के साथ ओले पड़ने से गेहूं, अफीम, चना, सरसों, प्याज सहित अन्य फसलें खराब हो गईं हैं।