jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश हंडिया में 14 अक्टूबर को सजेगा गरबा का रंग, विजेता को मिलेगा 51 हजार का पहला इनाम

सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात

जबलपुर। जबलपुर के सिरोहा इलाके से सामुदायिक हिंसा की खबर सामने आ रही है। यहां पर उस समय हालात बिगड़ गए जब दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान उत्पन्न हुए विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। ये घटना सिरोहा के वार्ड नंबर-5, आजाद चौक की बताई जा रही है। खबरों की माने तो यहां पर आरती के दौरान मंदिर में बज रहे लाउडस्पीकर को लेकर विवाद शुरू हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरती के दौरान एक युवक द्वारा मंदिर की ग्रिल पर चढ़कर तोड़फोड़ करने की कोशिश करने लगा, जिस वजह से स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

लाठी-डंडों और पत्थरों के साथ सड़कों पर आ गए उपद्रवी
कुछ देर में दोनों तरफ से लोग इकठ्ठा हो गए और घटना ने हिंसक रूप ले लिया। भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद इलाका अफरा-तफरी में बदल गया। बताया जाता है कि कुछ उपद्रवी लाठी-डंडों और पत्थरों के साथ सड़कों पर आ गए, जिससे हालात और गंभीर हो गए। गौरतलब है कि ये इलाका पहले से ही संवेदनशील माना जाता है। इसकी वजह है कि यहां पर दुर्गा मंदिर के ठीक सामने मस्जिद बनी हुई है। यही वजह है कि दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी रहती है।

- Install Android App -

क्यों हुआ विवाद?

दरअसल इस विवाद की मुख्य वजह लाउडस्पीकर हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज लगभग एक ही समय पर हो रही थी, दोनो जगहों के लाउडस्पीकर एक साथ बज रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से पुलिस अधिकारियों के साथ बल को रवाना किया गया है। सिहोरा थाना पुलिस सहित आसपास के थानों का अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और तत्काल स्थिति को नियंत्रण में किया। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।