jhankar
ब्रेकिंग
हरदा / खिड़कीवाला : नन्हे कदमों ने बढ़ाया स्कूल की ओर सफर, आंगनवाड़ी बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में ... 25 जून 2026 गुरूवार देश -विदेश से समाचार की मुख्य झलकियां हंडिया : शहादत की याद में सजेंगे ताजिये, शाम 6 बजे होगा विसर्जन! चौपाटी और चाओड़ी पर युवाओं के हैरत... 25 जून 2026, गुरुवार – मध्य प्रदेश के मुख्य समाचार 1. MP में मानसून का कहर: 30 जिलों में बारिश-अलर्... MP में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय, 30 जिलों में बारिश-अलर्ट 25 जून 2026, गुरुवार – हरदा जिले का मौसम ☔ 25 जून 2026, गुरुवार – भारत का मौसम अपडेट 🌦️ 📅 25 जून 2026, गुरुवार का पंचांग और राशिफल बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू!

देश-दुनिया की रोमांटिक जगहें, जहां आप अपना वैलेंटाइन डे मना सकते हैं

कोरोना महामारी के बीच कई तरह के प्रतिबंध हैं। ऐसे में यात्राएं तो दूर घर से बाहर न निकलने की जरूरत है। लेकिन फरवरी महीना आते ही प्रेमी जोड़े उत्साहित हो जाते हैं। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे होता है। वैलेंटाइन डे को प्यार का दिन कहा जाता है। इस दिन प्यार करने वाले अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताते हैं। वैलेंटाइन डे के एक हफ्ते पहले से ही प्यार के अलग अलग खास दिनों की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में कपल वैलेंटाइन सप्ताह में किसी ट्रिप पर जाना चाहते हैं ताकि वह इन प्यार वाले दिनों में अपने साथी के साथ हों। कोविड के कारण भले ही इस बार आप अपने पार्टनर के साथ ट्रिप पर न जा पा रहे हों लेकिन दुनिया की ऐसी बहुत सी रोमांटिक जगहें हैं, जहाँ आपको अपने पार्टनर के साथ एक बार जरूर जाना चाहिए। यहां आपको दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों के बारे में बताया जा रहा है। इन जगहों पर आप अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं। 

पेरिस, फ्रांस- हर प्यार करने वाला एक बार पेरिस जरूर जाना चाहता है। पेरिस दुनिया का सबसे रोमांटिक शहर है। कई फिल्मों में एक्टर अपने प्यार का इजहार एफिल टावर के सामने करते हैं। सिंगर नेहा कक्कड़ भी शादी के बाद अपने पति रोहनप्रीत को एफिल टावर के सामने किस करती नजर आईं थीं। यहां पार्टनर के साथ घूमने के लिए काफी कुछ है। शाम की जगमगाहट इस शहर की खूबसूरती को बढ़ाती है। 
 

- Install Android App -

मालदीव- मालद्वीप सबसे रोमांटिक द्वीपसमूह है। यहां के खूबसूरत नजारे, समुद्र किनारे और हवाओं में ही रोमांस महसूस कर सकते हैं। मालद्वीप के बीच से लेकर यहां स्थित ऐतिहासिक जगहों पर आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिता सकते है। कोरोना काल में टीवी से लेकर सिनेमा के दिग्गज सेलिब्रिटी तक मालद्वीप में छुट्टियां मनाने पहुंचे थे। 

सेंटोरिनी, ग्रीस- ग्रीस का सेंटोरिनी शहर दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों में से हैं। सेंटोरिनी चारों ओर प्राकृतिक खूबसूरती से घिरा है। कपल यहां के खूबसूरत नजारों को देख मगन मुग्ध हो जाएंगे। रोमांस के लिए यह जगह परफेक्ट ह

फ्लोरेंस, इटली- पेरिस के अलावा इटली का फ्लोरेंस शहर भी रोमांटिक डेस्टिनेशन है। यहां की संकरी गलियां इतिहास की कहानियों को बया करती हैं। फ्लोरेंस शहर अद्भुत सुंदरता को प्रदर्शित करता है। यहां का फियोरेंटीना कूजीन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है।