jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

देश में पहली बार हुआ ऐसा, समलैंगिक जोड़े के घर गूंजी किलकारी, बच्चे को दिया जन्म…..

बच्चे का जन्म सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन सेक्शन के जरिए जन्म हुआ

कोझिकोड। केरल के कोझिकोड में एक ट्रांसजेंडर दंपति ने हाल ही में गर्भवती होने की घोषणा की थी। अब उनके यहां एक बच्चे ने जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार, जाहद नाम के ट्रांसजेंडर ने बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में एक बच्चे का जन्म दिया है। देश में इस तरह का यह पहला मामला बताया जा रहा है।

बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे दिया बच्चे को जन्म

- Install Android App -

ट्रांस पार्टनर्स में से एक जिया पावल ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि बच्चे का जन्म सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन सेक्शन के जरिए सुबह करीब साढ़े नौ बजे बच्चे का जन्म हुआ। पावल ने कहा कि बच्ची और बच्चे को जन्म देने वाले उसके साथी जाहद दोनों की सेहत ठीक है।

नवजात शिशु का लिंग बताने से किया इनकार

हालांकि जिया पावल ने नवजात शिशु का लिंग बताने से इनकार कर दिया है और कहा कि वे इसे अभी सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं। जिया पावल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर घोषणा की थी कि जाहद आठ महीने की गर्भवती हैं।