jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

Propose Day पर भाभी की बहन को प्रपोज करने पहुंचा था सिरफिरा आशिक, दोस्त के साथ देखने पर कर दी फायरिंग, युवक के सिर में लगी गोली

आनन-फानन में उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है

मकड़ाई समाचार इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में भाभी की बहन से एकतरफा प्यार में पागल एक सिरफिरे आशिक ने उसके दोस्त को गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना जीआरपी थाने और ग्वालटोली थाने से कुछ ही दूरी पर हुई।

- Install Android App -

दरअसल, यह वारदात इंदौर के रेलवे स्टेशन परिसर में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग के चलते युवक को गोली मारी गई है। घटना के वक्त एक युवती भी मौके पर मौजूद थी। दोनों युवक-युवती कॉल सेटर में काम करते हैं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं युवक के साथ मौजूद युवती ने बताया कि राहुल यादव नामक युवक ने गोली मारी है। वह मुझे मारने आय़ा था, लेकिन बीच-बचाव के दौरान संस्कार के सिर पर गोली लग गई। युवती ने बताया कि आरोपी उसकी बहन का देवर है। वह कई दिनों से मुझे परेशान कर रहा था। आज दोस्त के साथ देखने पर जान से मारने की कोशिश की।