ब्रेकिंग
एमपी राज्‍य निर्वाचन आयोग का नया कदम , अब होंगे पेपरलेस इलेक्‍शन – सारिका घारू, हरदा जिले की ग्राम प... अमेरिका मे फलिस्तीन आजाद करो कह भीड़ पर फेंका बम!  अचानक फटे बम से दहशत का बना माहौल 6 बुजुर्ग घायल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल वाहन जब्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 2 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे असम से त्रिपुरा तक भारी बारिश से सड़के और घर बहे, कई लोग हुए गुम , एक दर्जन से अधिक की मौत! 10 से अधि... छात्र छात्राओं को कुर्मी गौर समाज के शीर्ष नेतृत्व ने किया मंच पर सम्मान,छात्र छात्राओं के खिल उठे च... पेट दर्द से पीड़ित बालिका का डॉक्टरों ने किया आपरेशन! आपरेशन के बाद जो पेट से जो निकला उसे देख हुए है... आज भोपाल, इंदौर और हरदा का कैसा रहेगा मौसम!  जनपद सदस्य के पुत्र पर मारपीट का आरोप, थाने में की शिकायत, निजी भूमि पर कब्जा करने का आरोप झालावाड़ मॉक ड्रिल के दौरान अचानक हड़कंप, भागे जिला कलेक्टर और एसपी

दैनिक राशिफल- जानिए कैसा रहेगा आपका मंगलवार का दिन

मेष राशि वालों इस दीपावली में आपको अपने घर की सफाई की शुरुआत दक्षिण-पूर्व दिशा से शुरू करनी चाहिए और उत्तर-पूर्व दिशा की सफाई सबसे बाद में करनी चाहिए। साथ ही घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में फर्श से 29 इंच की ऊंचाई पर धातु का एक सिक्का दीवार में चिपकाना चाहिए। आपको घर की रसोई और नाली पर दो-दो दीये जलाने चाहिए।
शुभ रंग- क्रीम  शुभ नंबर- 1

वृष राशि वालों आपको पूर्व दिशा से घर की सफाई शुरू करनी चाहिए और उत्तर-पश्चिम में रोक देनी चाहिए।  उत्तर-पूर्व से पूर्व के बीच की सफाई करनी चाहिए। सबसे आखिर में उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की सफाई करनी चाहिए। घर की दक्षिणी दिशा में एक मुट्ठी मसूर की दाल जमीन में रखनी चाहिए। आपको नाली पर 2 दिये और घर के दरवाजे पर 3 दिये जलाने चाहिए।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 6

मिथुन राशि वालों आपको घर की सफाई की शुरुआत दक्षिण-पूर्व दिशा से शुरु करके उत्तर-पश्चिम पर रोक देनी चाहिए, फिर पूर्व दिशा की सफाई करके सबसे अंत में उत्तर दिशा की सफाई करनी चाहिए। घर की पूर्व दिशा में बॉस, बॉसुरी या बॉस से बनी कोई चीज़ रखनी चाहिए। घर, नाली और दरवाज़े पर 3-3 दीये जलाने चाहिए।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 4

कर्क राशि वालों आपको अपने घर की सफाई दक्षिण दिशा से शुरु करके उत्तर दिशा में रोकनी चाहिए, फिर पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशाओं की सफाई करनी चाहिए। सबसे अंत में उत्तर और उत्तर-पूर्व के हिस्से की सफाई करनी चाहिए। नाली में एक लोटा पानी बहाकर एक दिया नाली पर जलाना चाहिए और इसके बाद दरवाजे पर 5 दिये जलाने चाहिए।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 2

सिंह राशि वालों आपको घर की सफ़ाई की शुरुआत पूर्व दिशा से उत्तर दिशा तक करनी चाहिए। फिर उत्तर-पूर्व से पूर्व करनी चाहिए। सबसे अंत में उत्तर से उत्तर-पूर्व दिशा की सफ़ाई करनी चाहिए। आपको एक मिट्टे के पात्र में 5 गांठ हल्दी रखकर घर के बीचो-बीच रखनी चाहिए। आपको नाली पर एक दरवाज़े पर एक दिया जलाना चाहिए।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 7

कन्या राशि वालों आपको सबसे पहले घर के पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा की सफ़ाई करनी चाहिए फिर उत्तर-पूर्व से उत्तर-पश्चिम दिशा की सफ़ाई करनी चाहिए। सबसे अंत में उत्तरी दिशा की सफ़ाई करनी चाहिए। अगर कहीं से घोड़े की नाल जो अपने आप चलते-चलते निकली हो, घर की पश्चिम दिशा में लगा दें तो आपको बहुत फ़ायदा होगा। आपको नाली पर 2 और घर के बाहर 3 दिये जलाने चाहिए।
शुभ रंग- आसमानी नीला  शुभ नंबर- 6

- Install Android App -

तुला राशि वालों आपको घर की सफ़ाई दक्षिण दिशा से पश्चिमोत्तर दिशा के बीच करनी चाहिए। फिर दक्षिण-पूर्व से दक्षिण दिशा के मध्य सफ़ाई करनी चाहिए। इसके बाद आपको पूर्वी दिशा की सफ़ाई करनी चाहिए और सबसे अंत में उत्तर-पश्चिम से पूर्व दिशा की सफ़ाई करनी चाहिए। घर के उत्तर दिशा में धातु के कटोरे में 2 मुट्ठी चावल रखने चाहिए। आपको घर की नाली पर एक दिया और घर के दरवाज़े पर 4 दिये जलाने चाहिए।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर- 4

वृश्चिक राशि वालों आपको घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा से सफ़ाई शुरु करनी चाहिए। उसे उत्तर-पश्चिम दिशा में रोकना चाहिए फिर उत्तर-पूर्व दिशा से दक्षिण-पश्चिम दिशा तक की सफ़ाई करनी चाहिए और सबसे अंत में उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की सफ़ाई करनी चाहिए। घर की दक्षिण दिशा में सुई धागा रखकर नाली पर 2 और दरवाज़े पर 2 दिये जलाने चाहिए।
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर- 2

धनु राशि वालों आपको अपने सफ़ाई अभियान की शुरुआत घर के पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा के मध्य से शुरु करनी चाहिए। पूरे घर की सफ़ाई करते हुए उत्तर दिशा में रुकना चाहिए। फिर घर की पूर्व दिशा में एक मोमबत्ती जलानी चाहिए। इसके बाद उत्तर और उत्तर-पूर्व के बीच में पड़ी बची जगह में सफ़ाई करनी चाहिए। आपको घर की पूर्वी दिशा में पानी में सफ़ेद नमक डालकर उस पानी से पोछा लगाना चाहिए। आपको 2 दिये दरवाज़े पर और 1 दिया नाली पर जलाना चाहिए। दरवाज़े का दिया पहले और नाली का दिया बाद में जलाना चाहिए।
शुभ रंग- काला  शुभ नंबर- 4

मकर राशि वालों आपके लिए घर की सफ़ाई शुरु करने की अच्छी दिशा है दक्षिण-पूर्व। यहां से शुरु की गई सफाई उत्तर दिशा में जाकर रोक देनी चाहिए। फिर पूर्वी दिशा की सफाई करके फिर उत्तर दिशा के शेष भाग की सफाई करनी चाहिए। घर के दक्षिण- पूर्व कोने 2 अगरबत्तियां सुलगानी चाहिए। आपको घर की नाली पर 3 और दरवाज़े पर 5 दिये जलाने चाहिए।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 2

कुंभ राशि वालों आपको घर की दक्षिण-पूर्व दिशा से उत्तर-पश्चिम दिशा के बीच सफाई करके रुकना चाहिए। फिर पूर्व दिशा की सफाई करनी चाहिए और फिर उत्तर दिशा की सफाई करनी चाहिए। घर के सभी सदस्यों को खिलाकर खुद भी 2 पत्ती केसर खानी चाहिए। घर की नाली पर 2 और दरवाजे पर 2 दिये जलाने चाहिए।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 5

मीन राशि वालों आपको घर की सफाई शुरुआत दक्षिण-पश्चिम करनी चाहिए। फिर पूर्व से दक्षिण-पश्चिम और सबसे अंत में उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा के बीच के स्थान की सफाई करनी चाहिए। घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में नई झाड़ू खड़ी करनी चाहिए और नाली पर 3 दरवाजे पर 5 दिये जलाने चाहिए।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 7