jhankar
ब्रेकिंग
05 अक्टूबर - गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती आज 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत...

दो पक्षों में विवाद में युवक पर कार चढ़ाकर हत्या

मकड़ाई समाचार सतना। सतना जिले के मैहर में दो पक्षों में हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा की एक आरोपित युवक पर दूसरे पक्ष के लोगों ने बोलेरो कार चढ़ा दी जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है जिसके बाद आज मैहर थाने के बाहर मृतक के परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा किया और हत्या का मामला दर्ज करने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए थाना घेर दिया और विरोध प्रदर्शन किया है।

जानकारी अनुसार रेलवे स्टेशन मैहर में कल रात हुए दो पक्षों में दिब्बु चौधरी निवासी सराय मोहल्ला के खिलाफ मैहर में मामला दर्ज कराया गया था। मामला दर्ज होते देर नहीं लगी और कृष्णा होटल के सामने दीब्बु चौधरी पर रात करीबन 11:30 बजे अज्ञात व्यक्ति ने बोलेरो गाड़ी ऊपर से निकाल दी। घटना के बाद दीब्बु चौधरी को सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था वहां पर डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनकर स्वजनों ने मैहर थाने आज विरोध प्रदर्शन किया और आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने व आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की।

पुलिस बल मौके पर पहुंचा

- Install Android App -

इस पूरे मामले के बाद मैहर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। विरोध में बड़ी संख्या में सराय मोहल्ले के लोग शामिल हैं।सीसीटीवी में वारदात कैद, मामला दर्ज

रेलवे स्टेशन में बीती रात दो पक्षों के विवाद और बाद में बोलेरो चढ़ाकर हत्या करने की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की शुरुआती जांच और परिवार जनों की मांग के बाद मैहर थाने में आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 5 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इसमें दो नामजद आरोपित है जबकि तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, पुलिस द्वारा आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई है।