jhankar
ब्रेकिंग
05 अक्टूबर - गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती आज 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत...

दो बच्चों और पत्नी की हत्या कर फांसी पर झूला पति

मकड़ाई समाचार सतना। सतना जिले के मझगवां थाना अंतर्गत नई बस्ती में एक ट्रैक्टर मिस्त्री ने पहले अपने दो मासूम बच्चों व पत्नी का चाकू से गला रेतकर हत्या की और फिर स्वयं फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर ली। इस दिल दहला देने वाली घटना के बारे में जिसने भी सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए। वारदात आज सुबह की बताई जा रही है। जिसमे चार लोगों की मौत हो गई है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और मर्ग कार्रवाई कर सभी शवों को पोस्टमार्ट के लिए भिजवाया गया है।

ऐसे चला वारदात का पता

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार जिसने इस घटना को अंजाम दिया उसका नाम धरमू वर्मा है जो ट्रैक्टर मिस्त्री है। आज सुबह 11.30 बजे तक जब इनके घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी जब कोई बाहर नहीं निकला तो लोगों को शक हुआ और उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो धरमू की लाश पंखे से बंधे फंदे पर लटकती दिखी। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर मझगवां थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह दरवाजा खोलखर अंदर जाकर देखा तो दो बच्चों सहित धरमू की पत्नी का भी शव पड़ा हुआ था जिनका गला रेता गया था।

सूचना पाकर मौके पर चित्रकूट एसडीओपी अभिनव चौकसे व एसडीएम हेमकरण धुर्वे भी मौके पर पहुंच गए और आगे की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मृतकों में नई बस्ती तहसील के सामने के निवासी ट्रेक्टर मिस्त्री धरमू वर्मा समेत दो मासूम बच्चे दो वर्षीय आयुष वर्मा व सात वर्षीय क्रेयल वर्मा व 28 वर्षीय पत्नी ज्योति वर्मा हैं।