jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

दो बाइक की आमने-सामने की टक्‍कर में तीन की दर्दनाक मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छत्‍तीसगढ़| धमतरी जिले में तेज रफ्तार के कहर ने तीन लोगों की जान ले ली। दरअसल, दो बाइकों में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस घटना से क्षेत्र में मातम छा गया है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
अलसुबह पांच बजे नगरी के घोटगांव के पास की घटना
नगरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 मई की अलसुबह नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम घोटगांव के गोठान के पास तेज रफ्तार दो बाइक में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। ग्राम सेमरा निवासी भीषम नेताम और रेखराज मरकाम बाइक में सवार होकर किसी काम से धमतरी जा रहे रहे थे। वहीं मुकुंदपुर निवासी कौशल सोनवानी बाइक में सवार होकर विपरीत दिशा से आ रहे थे। इस दौरान धमतरी-सिहावा मार्ग पर घोटगांव गोठान के पास दोनों बाइक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक को ग्रामीणों व राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल नगरी ला रहे थे कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। सड़क दुर्घटना में एक साथ तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों शवों को एंबुलेंस के माध्यम से नगरी सिविल अस्पताल लाया गया है। वहीं नगरी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।

- Install Android App -