ब्रेकिंग
हरदा: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, आज रहटगांव में होगा कार्यकम, Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Ladli bahna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की टिमरनी: एस.डी.ई.आर.एफ. ने टिमरनी फॉरेस्ट डिपो में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण Harda: पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... लव जिहाद हंडिया : 16 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया 27 साल का अफराज, भेरूंदा में पकड़ाया, ... हरदा: छिदगांव मेल में बांस मेला व प्रदर्शनी सम्पन्न, कलेक्टर श्री जैन बोले बांस उत्पादों के विक्रय क... हरदा: बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... हंडिया: हरदा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर हंडिया में भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या बोले... Sirali: असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित सिराली पुलिस ने FIR दर्ज की! आरोपिय...

दो समुदाय की झड़प में युवक की हत्या गांव में तनाव,आईजी ने संभाली कमान |

 मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बेमेतरा। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव आज बेमेतरा जिले में हुई हिंसा में मारे गए युवक के स्‍वजनों से मिलने बिरनपुर गांव जाएंगे। इससे पहले दो समुदायों में हिंसक झड़प के दूसरे दिन रविवार को भी बिरनपुर गांव में तनाव बना रहा। आइजी आनंद छाबड़ा ने सुरक्षा की कमान स्वयं संभाली हुई है।
आईजी ने संभाली कमान
गांव छावनी बना हुआ है। गलियां सूनी पड़ी हैं। बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ग्रामीण अपने घरों के दरवाजे पर बैठ आने जाने वालों पर टकटकी लगाए हुए हैं। बेमेतरा के बिरनगांव में हुई हिंसा में मारे गए युवक भुनेश्वर साहू का अंतिम संस्कार रविवार को समाज प्रमुखों की उपस्थिति में गांव में ही किया गया। कलेक्टर पीएस एल्मा गांव में हैं। कमिश्नर महादेव कावरे भी शाम को गांव पहुंचे।

- Install Android App -

मृतक के स्वजनों से मिलने सांसद उनके घर पहुंचे
ज्ञात हो कि शनिवार को बच्चों के विवाद में दो समुदायों के लोग आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी। पुलिस पर भी पथराव किया गया था। सांसद विजय बघेल मृतक भुनेश्वर साहू के स्वजनों से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, नगरपालिका बेमेतरा के पूर्व अध्यक्ष विजय सिन्हा व अन्य नेता भी थे। सांसद ने कहा कि मात्र 11 लोगों पर केस बनाया गया है जबकि आरोपितों की संख्या ज्यादा है। महिलाओं ने भी पत्थर चलाए थे। मृतक के माता पिता ने कहा कि भुनेश्वर बहुत भोला था। उसका किसी से विवाद नहीं था। वह तो बच्चों का झगड़े की बात सुनकर देखने निकला था। मस्जिद के पास उसे मारकर फेंक दिया।