मकड़ाई समाचार जशपुर। चंगाई सभा का आयोजन कर,मतांतरण कराने के मामले में पुलिस ने 14 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों की जमानत याचिका खारिज होने पर,सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। ईसाई संगठनों की ओर से कराया जाने वाला मतांतरण मामला,जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के सामरबार गांव का है। बगीचा के थाना प्रभारी एलआर चौहान ने बताया कि सामरबार गांव में एक हिन्दू परिवार के घर मे चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा था।
इसकी भनक स्थानीय लोगो को मिली तो लामबंद हो कर इसका विरोध करने लगे। स्थानीय रहवासियों का आरोप था कि चंगाई सभा की आड़ में मतांतरण की साजिश रची जा रही है। इससे गांव में विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर घटना स्थल पहुँची बगीचा पुलिस की टीम ने दोनों पक्षो को समझाइश दे कर शांत किया। चंगाई सभा का आयोजन कर रहे 14 ग्रामीणों के खिलाफ धारा 151 के तहत शांति व्यवस्था भंग करने का प्रकरण दर्ज करते हुए,गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की जमानत याचिका खारिज होने पर सभी आरोपितों को जेल दाखिल कर दिया गया है। जानकारी के लिए बता दे कि चंगाई सभा और मतांतरण को लेकर जिले में आये दिन विवाद की स्थिति बन रही है। सामरबार से पहले जशपुर शहर में एक हिन्दू युवती का समुदाय विशेष के युवक से प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर शहर में जमकर बवाल हुआ था।
ब्रेकिंग
हरदा / खिड़कीवाला : नन्हे कदमों ने बढ़ाया स्कूल की ओर सफर, आंगनवाड़ी बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में ...
25 जून 2026 गुरूवार देश -विदेश से समाचार की मुख्य झलकियां
हंडिया : शहादत की याद में सजेंगे ताजिये, शाम 6 बजे होगा विसर्जन! चौपाटी और चाओड़ी पर युवाओं के हैरत...
25 जून 2026, गुरुवार – मध्य प्रदेश के मुख्य समाचार 1. MP में मानसून का कहर: 30 जिलों में बारिश-अलर्...
MP में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय, 30 जिलों में बारिश-अलर्ट
25 जून 2026, गुरुवार – हरदा जिले का मौसम ☔
25 जून 2026, गुरुवार – भारत का मौसम अपडेट 🌦️
📅 25 जून 2026, गुरुवार का पंचांग और राशिफल
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न...
हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू!
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
