jhankar
ब्रेकिंग
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा

धार में कोरोना के नए 77 मरीज मिले, एक्टिव केस अब बढ़कर हुए 1241

धार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम होने लगी है। पहले जहां एक सप्ताह पहले तक 200 से अधिक मरीज पॉजिटिव आ रहे थे वहीं, अब 100 से भी कम मरीज आ रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जिले में संक्रमण के 77 नए मरीज मिले हैं। जिसके साथ ही एक्टिव केस बढ़कर 1241 हो गए हैं। अभी वर्तमान में संक्रमण की दर 14 प्रतिशत के करीब है। नए मिले मरीजों में सबसे अधिक मरीज धार शहर में 682, कुक्षी में 93, मनावर में 120 सहित अन्य क्षेत्रों में संक्रमित होकर होम आइसोलेशन रहकर अपना इलाज करा रहे हैं।
 

1241 मरीज एक्टिव

- Install Android App -

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 115 मरीज पूर्णतः स्वस्थ हो चुके हैं। ये सभी होम आइसोलेशन में भर्ती थे। साथ ही नए मरीजों के मिलने के बाद जिले में कोरोना के एक्टिव मरीज 1241 हो चुके हैं। इन मरीजों में कोविड अस्पताल में 16 मरीज भर्ती है। विभाग की टीमों द्वारा प्रतिदिन 1400 से अधिक लोगों की जांच की जा रही है।
 

फैक्ट फाइल

जिले की पॉजिटिव रेट – 14.22 प्रतिशत
संक्रमण से कुल मौत – 314
पिछले 24 घंटे में निगेटिव रिपोर्ट – 761
जांच हेतु भेजे गए सैंपल – 1404
होम आइसोलेशन में मरीज – 1225