नगर भ्रमण कर देवी प्रतिमा की हुई स्थापना। आगे आगे सिंह की झांकी ,पीछे जगदंबा माता रही आकर्षण का केंद्र।
मकड़ाई समाचार रहटगांव– ग्राम रहटगांव के गांधी चौक में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में पंच दिवसीय शतचंडी यज्ञ के साथ आज नगर भ्रमण कर देवी प्रतिमा की हुई स्थापना।
ग्राम की मुख्य गलियों से होती हुई ,देवी प्रतिमा की झांकी नगर भ्रमण पर निकली तो, जगह-जगह भक्तों ने पूजन अर्चन किया ,और पुष्प वर्षा कर मां दुर्गा के रथ का स्वागत किया।
ग्राम के व्यापारी रामगोपाल /हीरा लाल राठौर पुत्र बंटी राठौर, दीपक राठौर के द्वारा मां दुर्गा के नवीन मंदिर का निर्माण कराया एवं स्थापना कराई जा रही।
पंच दिवसीय कार्यक्रम की इस कड़ी में आज स्थापना से पूर्व देवी प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया। जिसमें आगे आगे सिंह की झांकी चल रही थी ,जोकि चल समारोह में आकर्षण का केंद्र थी। वही जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी कर स्वागत किया। और धूमधाम से चल समारोह निकाला गया इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।