jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

नपा में विद्युत लाइनमैन के पद पर नियम विरुद्ध पदोन्नति, नगरी प्रशासन भोपाल संभाग के आदेश पत्र का नहीं किया पालन

मकड़ाई समाचार राजगढ़। जिले के नरसिंहगढ़ नगर पालिका का एक और बड़ा खुलासा नगर पालिका नरसिंहगढ़ में विद्युत लाइनमैन के पद पर बगैर डिप्लोमा एवं डिग्री तथा शैक्षणिक योग्यता पूर्ण नहीं होने के बाद भी पदोन्नति होकर नगर पालिका नरसिंहगढ़ को वर्षों से लगा रहे चुना। साथ ही लाइनमैन जैसा फोर्थ क्लास के पद वाले कर्मचारी को जल प्रदाय शाखा एवं डीजल आदि वाले मलाईदार पद मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं स्थानीय नेताओं की सांठगांठ से उच्च पदों पर नवाजा जाकर नगर पालिका को निरंतर आर्थिक हानि पहुंचाई जाकर अपने जेब गर्म कर रहे हैं। क्या अनुविभागीय अधिकारी जो वर्तमान में प्रशासक हैं। क्या अयोग्य एवं बगैर डिग्री धारक विद्युत लाइनमैन के पद पर की गई। अवैध पदोन्नति को निरस्त कर अवैध भुगतान वेतन की वसूली करेंगे। पदोन्नति मैं ऑडिटर द्वारा ऑडिट आपत्ति भी संबंधित कर्मचारी पर ली गई है। नगरी प्रशासन भोपाल संभाग के पत्र के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नरसिंहगढ़ के द्वारा क्या कार्रवाई की जाएगी।

- Install Android App -

मकड़ाई न्यूज़ रिपोर्ट – अब्दुल तौहीद मंसूरी