jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

बैंकों के बाहर भीड़ बनी परेशानी, 7 दुकानदारों पर स्पॉट फाइन

मकड़ाई समाचार घोंसल। जनता कर्फ्यू के पालन में बैंकों के बाहर लग रही कतारे प्रशासन के लिए चुनौतियां बढ़ा रही है। ग्राम की जिला सहकारी बैंक, यूको बैंक व मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के बाहर खाताधारकों की लंबी-लंबी कतारें लगाकर भीड़ एकत्रित हो रही है। कुछ बैंकों द्वारा प्रोटोकॉल का पालन भी किया जा रहा है तो किसी में अनदेखी की जा रही है। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किसान कल्याण निधि के तहत सहयोग राशि खातों में जमा कर दी गई है बैंकों के बाहर राशि निकालने, पासबुक में एंट्री करना, लोन की जानकारी लेने के लिए कुछ ग्राहक तो छोटे बच्चों के साथ कतार में लग गए। जबकि बैंकों में कोरोना प्रोटोकॉल के कारण लेन-देन मात्र ही कार्य किया जा रहा है। मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक प्रबंधक दुर्गाशंकर देवड़ा ने बताया कि शाखाओं द्वारा गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है और खाताधारकों से भी पालन करने का अनुरोध करते हैं साथ ही अनावश्यक कार्य लेकर बैंक में ना आए। सरकार द्वारा डालीगई सहयोग राशि खातों में सुरक्षित रहेंगी अतिआवश्यक होने पर खातों से निकले।

- Install Android App -

इधर सड़कों पर बिना मास्क और बेवजह घूम रहे ग्रामीणों के साथ जनता कर्फ्यू उल्लंघन कर रहे दुकानदारों पर राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन व ग्राम पंचायत की टीम द्वारा चालानी कार्यवाही की गई। नायब तहसीलदार जितेंद्र चौरसिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना की चेन तोड़ने के उद्देश्य से सख्ती के साथ जनता कर्फ्यू का पालन करवाया जा रहा है प्रशासन द्वारा बेवजह किसी को परेशान नहीं करना चाहते हैं, किंतु इतनी सख्ती के बावजूद भी कुछ लोग समझ नहीं पा रहे हैं। बुधवार व गुरुवार दो दिन में 110 लोगों पर बेवजह घूमना व 7 दुकानदारों पर स्पॉट फाइन की कार्यवाही कर समझाइश देकर छोड़ दिया गया। नायब तहसीलदार जितेंद्र चौरसिया, पटवारी विजय जोशी, एसआई शैलेंद्र सिंह अलावे, ग्राम पंचायत सचिव शिवनारायण वर्मा, सहायक कैलाश प्रजापति, पंचायत कर्मी कैलाश नायक, मुकेश, महेंद्र जैन, कोटवार सूरज गुजराती, अशोक यादव, अर्जुन चंद्रवंशी द्वारा सख्ती से पालन करवाया जा रहा है।

रिपोर्टर, राहुल कुमावत घोंसला उज्जैन