jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

नर्मदापुरम : राष्‍ट्रीय शिक्षक सम्‍मान से सम्‍मानित होंगी सारिका घारू 5 सितम्‍बर को दिल्ली में, विज्ञान जागरूकता के क्षेत्र में पहचान बना चुकी है।

नर्मदा पुरम : मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के हायरसेकंडरी स्‍कूल सांडिया में माध्‍यमिक शिक्षक के रूप में पदस्‍थ सारिका घारू को इस साल महामहिम राष्‍ट्रपति के कर कमलो से राष्‍ट्रीय शिक्षक सम्‍मान प्राप्‍त होने जा रहा है । 5 सितंबर को नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में अपरान्‍ह 4 बजकर 15 मिनिट से आरंभ होने जा रहे कार्यक्रम में यह सम्‍मान प्रदान किया जायेगा ।

सारिका एक शिक्षक के साथ ही विज्ञान प्रसारक के रूप में अपने विद्यालय , ग्राम तथा जिले के साथ ही प्रदेश के अनेक स्थानों पर बच्चों, महिलाओं, जनजातीय वर्ग के बीच जागरूकता गतिविधियां करती आ रही है। अपने गीतों के माध्यम से अनेक समसामयिक वैज्ञानिक संदेशों को रोचक तरीके से पहुचाने के लिये सारिका ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

इस अवसर पर सारिका ने कहा कि सार्वजनिक सम्‍मान किसी भी व्‍यक्ति को समाज में बेहतर योगदान के लिये प्रेरित करता है । इससे ऊर्जा मिलती है और आत्‍मविश्‍वास बढ़ता है । यह किये गये परिश्रम को श्रेष्‍ठता के रूप मे स्‍थान देता है । निश्चित ही यह राष्‍ट्रीय सम्‍मान मुझे बच्‍चों और आम लोगों के लिये नवाचार एवं समर्पण को बढ़ाने मे मदद करेगा । मेरी इस सफलता से जुड़े सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों , अधिकारियों , परिवारजनों , मेरी विज्ञान की बात हजारों बच्‍चों तक पहुचाने वाले मीडियापर्सन का आभार ।

इसके पहले सारिका को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बच्चों के बीच विज्ञान लोकप्रियकरण में विशेष प्रयासों के लिये 2017 के नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा मध्‍यप्रदेश स्‍कूल शिक्षा विभाग का राज्‍य स्‍तरीय शिक्षक सम्‍मान 2022 तथा मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् भोपाल द्वारा दिया जाने वाला राज्य स्तरीय- मध्यप्रदेश विज्ञान प्रतिभा सम्मान 2015 भी प्राप्त हो चुका है।

आम निर्वाचन 2014 से निरंतर भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप आईकॉन के लिये कार्य कर रही हैं। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जागरूकता गतिविधियों के लिये राज्य स्तरीय ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया था। सारिका को माधवराव सप्रे स्मृति संग्रहालय द्वारा महेश गुप्ता सृजन सम्मान, राज्य महिला आयोग द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान तथा केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री माननीय नितिन गडकरी द्वारा वैज्ञानिक जागरूकता के कार्यो के लिये नागपुर में सम्मानित किया जा चुका है |