jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

नाबालिग कोे चाचा से हुआ प्यार, प्रेमी को बचाने थाने जा पहुंची

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 कुशीनगर | एक नाबालिग अपने रिश्ते में चाचा के साथ शादी के लिए जिद पर अड़ गई, लेकिन कानून के आगे नाबालिग लड़की की एक न चली। युवती के प्रेमी को पुलिस रात में ही थाने ले आई थी।

 कुशीनगर के तमकुहीराज से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, 16 वर्ष की एक नाबालिग अपने रिश्ते में चाचा लगने वाले 20 वर्षीय प्रेमी के साथ शादी के लिए जिद पर अड़ गई,  युवती के प्रेमी को पुलिस रात में ही थाने ले आई थी। किशोरी को इस बात की जानकारी हुई तो बचाव में शनिवार को थाने पहुंच गई।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, तमकुहीराज इलाके की नाबालिग किशोरी रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक से करीब तीन साल पहले प्यार कर बैठी। दोनों एक-दूसरे से छुप-छुपकर लगातार मिलते रहे। गांव के लोगों ने दोनों को कई बार एक साथ पकड़ा था। इसकी शिकायत लड़की के घरवालों से भी की थी। फिर भी दोनों अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।

शुक्रवार की देर रात प्रेमी जोड़े को अकेले में मिलते हुए युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और थाने लेकर चली आई। किशोरी को उसके घरवालों को सुपुर्द कर दिया। शनिवार को नाबालिग अपने प्रेमी के साथ शादी करने के लिए तैयार हो गई। थाने पहुंच किशोरी अपने प्रेमी के साथ शादी करने की जिद करने लगी। इस मामले की जानकारी होने के बाद इनके विरोध में करीब 100 लोग थाने पहुंच गए। लोगों का कहना है कि किसी भी हाल में गलत रीति-रिवाज की शुरुआत नहीं हो सकती।