jhankar
ब्रेकिंग
श्री साई निकेतन विद्या मंदिर के छात्र युवान मन्नासे ने नवोदय चयन के साथ सैनिक स्कूल परीक्षा भी की उत... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... भोपाल में कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध, महिलाओं को बांटे लकड़ी के चूल्हे नगरपालिका की लापरवाही और कलेक्टर की चुप्पी: कचरे में आग से धुआं-धुआं हुआ हरदा ग्वालियर: डायल-112 को दी झूठी सूचना, फिर कांस्टेबल पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश स्क्रैप गोदाम में लगी आग से हड़कंप: इंदौर में दूर-दूर तक फैला धुआं पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, गैस , ऊर्जा और सप्लाई चेन पर पैनी नजर मैहर में नकली पुलिस का आतंक, कैमरा देखते ही बदला रूप खस्ताहाल पुल बना मौत का जाल: तेज रफ्तार बाइक गिरने से 4 युवकों की जान गई पीएम मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम!!

नाबालिग छात्रा से दुराचार कर हत्या करने के आरोपित के मकान पर चला बुलडोजर

मकड़ाई समाचार शहडोल। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र की दरशिला चौकी अंतर्गत खाड़ा गांव में पूर्व अतिथि शिक्षक एवं नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार कर हत्या के आरोपित का मकान गुरुवार की सुबह पुलिस के साथ राजस्व का अमला पहुंचा और बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। सुबह लगभग 9.00 सरकारी अमला मौके पर पहुंचा और मकान गिराने की कार्रवाई शुरू की गई।

- Install Android App -

आरोपित ने दरशिला चौकी अन्तर्गत ग्राम खांडा में अवैध तरीके से कब्जा करके मकान बनाया हुआ था, जिसे जिला और पुलिस प्रशासन ने मिलकर गिरा दिया है। मालूम हो कि बीते 13 नवंबर को आरोपित ने एक नाबालिग छात्रा को जंगली जहरीला फल खिलाकर हत्या कर फेंक दिया था। जब यह अतिथि शिक्षक था उसी समय छात्रा को अपने प्रेम प्रसंग में फंसाया और जब छात्रा ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो उसे रास्ते से हटाने के उद्देश्य से हत्या कर दी। कुएं में शव मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपित ने हत्या करना स्वीकार भी लिया है और वह अभी जेल में है।

जयपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर आरोपित के मकान को ढहाने की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है, जिसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश मुख्यमंत्री के हैं। उन्हीं की गाइडलाइन के आधार पर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, ताकि कोई इस तरह के अपराध करने से पहले 10 बार सोचे।