jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

नाबालिग बच्चों के सहारे गुम विकास को दूरबीन लेकर ढूंढने निकली कांग्रेस ! भाजपा नगर मंडल ने खिलाड़ी बच्चों के सहारे मनाई महाराणा प्रताप जयंती !

हरदा ।  हरदा में राजनैतिक दल बगैर नैतिकता का ध्यान रखे बच्चो का कैसे इस्तेमाल करते हैं। इसके दो दृश्य आज यहां उपस्थित हुए।  पहला दृश्य कांग्रेस के विकास खोजो अभियान यात्रा में नाबालिग बच्चे तख्तियां थामे दिखे।

वहीं दूसरे दृश्य में  महाराणा प्रताप जयंती मनाने के लिए भाजपा नगर मंडल द्वारा स्टेडियम से खेलते हुए छोटे बच्चों को फोटोसेशन के लिए बुलाया गया।

ये दोनों दृश्य राजनैतिक रूप से ठीक हो सकते है लेकिन नैतिक रूप से इसका मूल्यांकन बच्चों के हित और बाल अधिकार के लिए लड़ने वाले संगठनों द्वारा किया जाना चाहिए।

जनता जनार्दन की अदालत में देश के भविष्य बच्चों के साथ हो रहे अन्याय के दो दृश्य प्रस्तुत हैं। सियासत अपनी जगह है, देश का भविष्य अपनी जगह है। आप फैसला कीजिये कि क्या सही है क्या गलत ?

दृश्य 1 –
————

हाथों में तलाश विकास की,  गुम विकास तुम कहाँ हो ! मिसिंग विकास इस आशय की तख्तियां लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज शाम अजनाल नदी के किनारे से विकास खोजो यात्रा का आग़ाज़ किया।  यात्रा में कुछ नौजवान सदस्य दूरबीन लेकर यात्रा मार्ग पर विकास को ढूंढते नज़र आये।  इस यात्रा में कांग्रेस पार्टी के सदस्यों सहित महिला पुरुष नौजवान व नाबालिग बच्चों ने तख्तियां लेकर भाग लिया।

कार्यक्रम की सूत्रधार हरदा की बेटी, कांग्रेसनेत्री अवनी बंसल जो पेशे से सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता हैं । उन्होंने क्षेत्र में पिछली सरकारों द्वारा किये गए विकास को ढूंढने और जनता के सामने लाने बीड़ा उठाया है।
इस यात्रा में वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे। (देखिए वीडियो)

- Install Android App -

कांग्रेस द्वारा नाबालिगों के सहारे विकास की तलाश –
इस यात्रा में कुछ नाबालिग बच्चों को बाकायदा तख्ती लिए नारे लगाते चलते देखा गया।  यह वही बच्चे हैं जो सत्ता पक्ष की रैलियों को सफल बनाने के लिए नेताओं का दिन भर मैदानों पर इंतज़ार करते हैं। दरअसल ये बड़ी भूल है। ये बच्चे कांग्रेस पार्टी के सदस्य तो कतई हो नहीं सकते। जैसे कि मैदान पर बैठे बच्चे सत्ता पक्ष के सदस्य नहीं होते।

दृश्य 2
———-

भाजपा नगर मंडल ने खिलाड़ी बच्चों का लिया सहारा-

प्रदेश में लंबे समय से सत्ता पर काबिज भाजपा के नगर मण्डल हरदा द्वारा भीड़ बढ़ाने और दिखाने के उद्देश्य से स्टेडियम के बच्चों को बुलाकर उनके साथ महाराणा प्रताप स्टेच्यू  पर माल्यार्पण कर तस्वीरें खिंचवा कर सार्वजनिक की गईं।  चित्र में मौजूद बच्चे भाजपा के सदस्य थे या नहीं , उनकी उपस्थिति कितनी जाइज है ? ये तो चित्र में मौजूद भाजपा नगर मंडल ही बता सकता है।

नगर मंडल हरदा ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा के नगर मंडल हरदा द्वारा आज नेहरू स्टेडियम के पास स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए वीर बलिदानी महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई ।