सीहोर। प्रत्याशी चुनाव के दौरान हर महत्वपूर्ण काम ज्यातिषों से पूछ कर करते हैं। इसलिए अधकितर प्रत्याशी नामांकन भरने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त में फार्म जमा करते हैं। इस बार प्रत्याशियों के लिए सबसे शुभ मुहूर्त धनतेरस का बताया जा रहा है। वहीं दिन में दोपहर 1.29 से शाम 5.48 तक शुभ मुहूर्त है। जिसमें प्रत्याशी सबसे ज्यादा नामांकन फार्म जमा कर सकते हैं।
चुनाव प्रक्रिया के तहत 2 से 9 नवंबर तक नामांकन फार्म जमा होंगे। इस दौरान प्रत्याशी नामांकन फार्म जमा कर सकते हैं। इसके बाद नाम वापसी, स्क्रूटनी, फार्म निरस्ती आदि प्रक्रिया की जाएगी। सात दिन की तय समय सीमा में सबसे शुभ दिन धनतेरस का है। इस दिन कई लोग शुभ कार्यों की शुरुआत करते हैं। चुनाव लड़ने का मन बना चुके अधिकतर नेता भी नामांकन फार्म जमा कर चुनाव की शुरुआत कर सकते हैं।
इस संबंध में पंडित मोहित राम पाठक ने बताया कि धनतेरस का दिन शुभ दिन है। इस दिन कि सी भी काम की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा पंचांग में भी शुभ मुहूर्त देख कर कार्य किए जाते हैं। धनतेरस के अबुझ मुहूर्त के बीच कई शुभ मुहूर्त हैं। जिसमें दिन के समय दोपहर 1.29 से 5.48 के बीच शुभ मुहूर्त हैं। जिसमें कोई भी काम कर सकते हैं। वहीं 2.56 से 4.22 तक लाभ होने के साथ ही वार बेला भी है जिसमें कुछ उपाय करके ही शुभ कार्य करना चाहिए।
सीएम भर सकते हैं 5 नवंबर को नामांकन जमा
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए 5 नवंबर को नामांकन जमा कर सकते हैं। वहीं जिले के कई अन्य नेता भी इस दिन नामांकन फार्म जमा कर सकते हैं। इस दिन सभी रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालयों में भीड़ रह सकती है। वहीं सभी प्रत्याशियों ने यदि रैली के रुप में आने की मंशा जाहिर करते हुए अनुमति मांगी तो प्रशासन को समय देने में परेशानी होगी।
धनतेरस के दिन के शुभ मुहूर्त
सुबह-6.18 से 7.44-अमृत
सुबह-7.44 से 9.11-काल
सुबह-9.11 से 10.37-शुभ
सुबह-10.37 से 12.03-रोग
दोपहर-12.03 से 1.29-उद्वेग
दोपहर-1.29 से 2.56-चर
दोपहर-2.56 से 4.22-लाभ
शाम-4.22 से 5.48-अमृत
अमृत काल सबसे अच्छा मुहूर्त
उल्लेखनीय है कि दोपहर 1.29 से 5.48 तक मुहूर्त शुभ है। जिसमें दोपहर 1.29 से 2.56 चरकाल है। इसका प्रभाव आमतौर पर शुभ माना जाता है और चर या चंचल के रूप में चि-ति कि या जाता है। शुक्र की चर प्रकृति के कारण, चर चौघड़िया को यात्रा उद्देश्य के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इसके बाद दोपहर 2.56 से 4.22 लाभ से लाभ काल होगा। लाभ चौघड़िया को शिक्षा शुरु करने के लिए तथा नया कौशल प्राप्त करने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। वहीं धनतेरस पर शाम-4.22 से 5.48-अमृत काल है। अमृत चौघड़िया को सभी प्रकार के कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।